Samachar Nama
×

मप्र भाजपा कार्यकारिणी की घोषणा जल्द : Vishnudutt Sharma

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और खजुराहो के सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि भाजपा कार्यकारिणी के इंतजार की घड़ियां समाप्त होने जा रही हैं। जल्द ही एक अच्छी और परिपूर्ण कार्यसमिति की घोषणा की जाएगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष शर्मा अपने संसदीय क्षेत्र खजुराहो के कटनी रविवार को पहुंचे। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी का हर
मप्र भाजपा कार्यकारिणी की घोषणा जल्द : Vishnudutt Sharma

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और खजुराहो के सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि भाजपा कार्यकारिणी के इंतजार की घड़ियां समाप्त होने जा रही हैं। जल्द ही एक अच्छी और परिपूर्ण कार्यसमिति की घोषणा की जाएगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष शर्मा अपने संसदीय क्षेत्र खजुराहो के कटनी रविवार को पहुंचे। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी का हर किसी को इंतजार है। पत्रकारों ने शर्मा से कार्यकारिणी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, प्रदेश कार्यकारिणी गठन के इंतजार की घड़ियां समाप्त होने जा रही है, कार्यकारिणी की जल्दी ही घोषणा हो जाएगी। यह कार्यकारिणी परिपूर्ण होगी।

उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, मध्यप्रदेश और देश के सारे किसान केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों के साथ खड़े हैं। “प्रदेश के 50 लाख किसानों के साथ तो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की है। किसानों के नाम पर कुछ लोग किसान आंदोलन को हवा दे रहे हैं, भड़का रहे हैं।”

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है और उसे देश तथा मध्यप्रदेश की जनता अच्छी तरह समझ चुकी है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कैडर बेस्ड पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ता ही सर्वोपरि होता है। कार्यकर्ताओं के समक्ष सदैव नए दायित्व होते हैं जिनके निर्वहन के लिए भाजपा कार्यकर्ता सदैव तत्पर रहता है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के समक्ष अब निकाय चुनाव की चुनौती आने वाली है, जिससे मुकाबले के लिए समस्त कार्यकर्ता तन्मयता के साथ जुटें। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता मेहनती, लगनशील तथा कर्मठ है। कोरोना काल में जिस ढंग से कार्यकर्ताओं ने सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया, वह एक मिसाल है। नि:संदेह हमारे कार्यकर्ता निकाय चुनावों में मेहनत कर न सिर्फ कटनी मेयर वरन सभी वार्डो में भाजपा की जीत का परचम लहराएंगे।

नयूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story