मोटो G4 प्ले B&H पर सिर्फ 99 डाॅलर में उपलब्ध, 50 डाॅलर की भारी छूट
हर कोई हमेशा से ही एक सस्ते और स्टाइलिश स्मार्टफोन की तलाश में रहता है ऐसे में अगर कोई नया स्मार्टफोन हाथ आ जाएं तो उसे सोने पे सुहागा कहते है। वैसे एक सस्ते स्मार्टफोन की तलाश हमेशा से ही एक महान सौदा रहा है। पिछले साल लाॅन्च हुए मोटोरोला का मोटो जी 4 प्ले स्मार्टफोन को आॅनलाइन शाॅपिंग कंपनी बीएंडएच सिर्फ 99 डाॅलर पर बेच रही है यानि देखा जाएं तो इस स्मार्टफोन पर 50 डाॅलर की छूट दी गई है।
असली प्राइज में 50 डाॅलर की छूट
रिपोटर्स के मुताबिक, लेनोवो की अधिकारिक कंपनी मोटोरोला के स्मार्टफोन मोटो जी 4 प्ले पर आॅनलाइन रिटेल कंपनी बी एंड एच 50 डाॅलर की छूट के साथ सिर्फ 99 डाॅलर पर बेच रही है। यह स्मार्टफोन एक अनलाॅक होगा और साथ ही दो कलर वैरिएंट ब्लैक और व्हाइट में उपलब्ध है। मोटो जी 4 प्ले एक शानदार स्मार्टफोन है। ऐसे मे कंपनी की ओर से जारी 50 डाॅलर की छूट किसी शानदार आॅफर से कम नही है ऐसे में जो यूजर्स इस स्मार्टफोन के दीवाने है और जो एक भारी छूट के साथ स्मार्टफोन की तलाश में है उनके लिए यह एक शानदार अवसर है।
अब खाना बनाने में आपकी मदद करेगा गूगल होम, होगा 5 लाख से अधिक रैसिपीज का खजाना
क्या खास है मोटो जी4 प्ले के फीचर्स ?
इस फोन में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजल्यूशन 1280×720 पिक्सल है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 क्वाडकोर प्रोसेसर और 2 जीबी से लैस है। इसमें 16 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जो एलईडी फ्लैश, 4एक्स डिजिटल जूम और 1080पी वीडियो रिकॉर्डिंग से लैस है। साथ ही 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
अब बच्चों को मिलेगा स्मार्ट टीवी पर यूट्यूब किड्स ऐप का मजा
फोन को पावर देने के लिए इसमें 2800 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक एक बार फुल चार्ज करने के बाद यह फोन पूरे दिन काम कर सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी एलटीई सपोर्ट के अलावा डुअल सिम कार्ड स्लॉट, ब्लूटूथ, वाई-फाई और जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन को एंड्रायड 6.0 के साथ पेश किया गया था। लेकिन आपको बता दे कि जून में इस स्मार्टफोन के लिए एंड्रायड 7.0 नाॅगट जारी किया जाएगा।

