इन सेलेब्स ने दिया इतना महंगा गिफ्ट की जानकर खुला रह जाएगा आपका मुंह
बॉलीवुड स्टार्स जितने बड़े होते हैं उतना ही बड़ा उनका गिफ्ट होता है। बॉलीवुड की दुनिया में ऐसे कई सितारें है जिन्होंने एक दूसरे के काम से प्रभावित होकर बहुत ही महंगे तोहफे दिए है। आज हम आपके लिए उन्हीं स्टार के नाम लेकर आए है जिन्हें हमारी सोच से ज्यादा कीमती उपहार दिया है।
बॉलीवुड की अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को उनके पति राज कुद्रां ने दुनिया की सबसे उंची इमारत बुर्ज खलिफा में एक घर गिफ्ट किया है, इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड में भी एक घर गिफ्ट किया है।
शाहरूख खान ने अपनी फिल्म रॉ.वन के कोस्टार्स को बीएमडब्ल्यू गिफ्ट किया था। जिसमें अर्जुन रामपाल, रजनीकांत और अनुभव सिन्हा शामिल हैं।
निर्देशक विधू विनोद चोपड़ा ने फिल्म एकलव्य के लिए अभिनेता अमिताभ बच्चन को new Rolls Royce 3.5 करोड़ की कार गिफ्ट की थी।
सैफ अली खान ने अपने बेटे तैमूर के पहले जन्मदिन पर 1.5 करोड़ की एसआरटी जीप गिफ्ट की थी।
सलमान खान ने अपनी बहन अलवीरा खान को 16 करोड़ का लग्जरी पैंटहाउस गिफ्ट किया था।
आदित्य रॉय कपूर ने अपनी कोस्टार कैटरीना कैफ को हाथ के वर्क की पश्मीना शॉल गिफ्ट की थी।
करीना कपूर खान ने अपने बेटे तैमूर के पहले जन्मदिन पर 1000 स्कॉयर फीट का एक गॉर्डन गिफ्ट किया था।
सिद्धार्थ ने आलिया भट्ट की के 22वें जन्मदिन पर उबेर कूल कैमरा गिफ्ट किया है जिसकी कीमत 1.5 लाख है।
अभिषेक बच्चन ने अपनी बेटी अराध्य के पहले जन्मदिन पर 25 लाख की मिनी बीएमडब्ल्यू गिफ्ट की थी।
आलिया भट्ट ने अपने मेंटर करण जौहर को कस्टमाइज्ड मोबाइल कवर गिफ्ट किया था।
सलमान खान ने अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा को Rolls Royce Phantom car गिफ्ट की थी जिसकी कीमत 3.5 करोड़ है।
अभिनेत्री असिन के पति ने उन्हें 6 करोड़ की डायमंड रिंग गिफ्ट करके अपने प्यार का इजहार किया था।
https://youtu.be/ghsmTMnTnJE