Samachar Nama
×

Morning News Bulletin, शनिवार 03 अप्रैल, डालिए एक नजर बड़ी खबरों पर !

BJP ने पंचायत चुनाव के लिए घोषित किए 20 जिलों के उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने 20 जिलों में 819 पंचायत सदस्यों के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्यों की पहली सूची
Morning News Bulletin, शनिवार 03 अप्रैल, डालिए एक नजर बड़ी खबरों पर !

BJP ने पंचायत चुनाव के लिए घोषित किए 20 जिलों के उम्मीदवार

Morning News Bulletin, शनिवार 03 अप्रैल, डालिए एक नजर बड़ी खबरों पर !

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने 20 जिलों में 819 पंचायत सदस्यों के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्यों की पहली सूची जारी की है।

बंगाल चुनाव के पहले 2 चरणों में 60 में से 50 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा : Shah

Morning News Bulletin, शनिवार 03 अप्रैल, डालिए एक नजर बड़ी खबरों पर !

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले दो चरणों में 60 सीटों में से 50 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

बंगाल में 175 या इससे अधिक सीटें जीतेगी भाजपा : Biplab Deb

Morning News Bulletin, शनिवार 03 अप्रैल, डालिए एक नजर बड़ी खबरों पर !

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को हराकर जीत हासिल करेगी और इसके साथ ही असम में सत्ता बरकरार रखेगी।

Bihar में ‘बाल हृदय योजना’ शुरू, हृदय में छेद के साथ जन्मे 21 बच्चे इलाज के लिए अहमदाबाद भेजे गए

Morning News Bulletin, शनिवार 03 अप्रैल, डालिए एक नजर बड़ी खबरों पर !

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सात निश्चय पार्ट 2 में शामिल सब के लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधा के तहत हृदय में छेद के साथ जन्मे बच्चों के नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था को लेकर बनाई गई ‘बाल हृदय योजना’ की शुरूआत की।

मजाक थी Federer के जन्मदिन पर स्विटजरलैंड का नेशनल डे बदलने की चर्चा

Morning News Bulletin, शनिवार 03 अप्रैल, डालिए एक नजर बड़ी खबरों पर !

महान टेनिस स्टार रोजर फेडरर के जन्मदिन पर स्विटजरलैंड के नेशनल डे को बदलने की चर्चा मजाक साबित हुई है। स्विस टूरिजम ने शुक्रवार को बयान में बताया कि स्विस सांसदों ने अप्रैल फूल के मौके पर यह मजाक किया था।

Share this story