Samachar Nama
×

Modi Govt bans 43 Chinese Apps: मोदी सरकार की चीन पर एक और डिजिटल स्ट्राइक, बैन किए 43 और ऐप्स….

भारत और चीन के बीच चल रहे तनाव के बीच मोदी सरकार सख्त बनी हुई है। चीन पर मोदी सरकार ने एक और डिजिटल स्ट्राइक की है। भारत की रक्षा, सुरक्षा और संप्रभुता के लिए खतरा बने 43 मोबाइल ऐप्स को मोदी सरकार ने ब्लॉक करने का फैसला लिया है। सरकार ने अलीबाबा वर्कबेंच, अली
Modi Govt bans 43 Chinese Apps: मोदी सरकार की चीन पर एक और डिजिटल स्ट्राइक, बैन किए 43 और ऐप्स….

भारत और चीन के बीच चल रहे तनाव के बीच मोदी सरकार सख्त बनी हुई है। चीन पर मोदी सरकार ने एक और डिजिटल स्ट्राइक की है। भारत की रक्षा, सुरक्षा और संप्रभुता के लिए खतरा बने 43 मोबाइल ऐप्स को मोदी सरकार ने ब्लॉक करने का फैसला लिया है। सरकार ने अलीबाबा वर्कबेंच, अली पे कैशियर, स्नैक वीडियो और डिलीवरी ऐप लालमोव इंडिया जैसे बैन को बंद करने का निर्णय लिया गया है।

Modi Govt bans 43 Chinese Apps: मोदी सरकार की चीन पर एक और डिजिटल स्ट्राइक, बैन किए 43 और ऐप्स…. केंद्र सरकार की ओर से बैन किए गए ऐप्स में कुछ पुराने ऐप्स भी शामिल है।  लेकिन ज्यादातर ऐप्स ऐसे हैं जो सपोर्टिंग ऐप के तौर पर काम करते हैं। इससे पहले भी Ali Baba एप्स के कुछ ऐप बंद किए गए थे। लेकिन इस बार भी अलीबाबा के कुछ सपोर्टिंग एप्स को बैन कर दिया है। नमें  AliSuppliers, AliExpress और AliPay Cashier जैसे ऐप्स शामिल हैं।

Modi Govt bans 43 Chinese Apps: मोदी सरकार की चीन पर एक और डिजिटल स्ट्राइक, बैन किए 43 और ऐप्स….

इन ऐप्स में ज्यादातर ऐप्स कम पॉपुलर है। इस तरह के ऐप्स को आए दिन गूगल भी अपने प्लेटफॉर्म से हटा रहा है। इनमें से कई ऐप्स अब भी स्टोर पर नजर आ रहे हैं। बता दें कि 15 जून की रात को भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद से देश में चीन को लेकर विरोध देखने को मिल रहा है। मोदी सरकार ने फिर से डिजीटल स्ट्राइक कर चीन को करारा झटका दिया है। इससे पहले भी केंद्र सरकार चीन के हेलो और टिकटॉक सहित कई ऐप्स पर बैन लगा चुकी है।

Read More…
Cyclone Nivar: तमिलनाडु में कल दस्त देगा ‘निवार’, NDRF ने संभाला मोर्चा….
Bengal Election 2021: बंगाल में BJP के लिए ममता बनर्जी को हराना क्यों है बड़ी चुनौती….

Share this story