Samachar Nama
×

PM MODI : न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन है हमारी सोच

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने पर जोर दिया और कहा कि सरकार की सोच “न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन” की है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव्स योजना पर एक वेबिनार को संबोधित करते हुए, प्रधान मंत्री ने
PM MODI : न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन है हमारी सोच

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने पर जोर दिया और कहा कि सरकार की सोच “न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन” की है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव्स योजना पर एक वेबिनार को संबोधित करते हुए, प्रधान मंत्री ने कहा कि पिछले 6-7 सालो में “मेक इन इंडिया” पहल को साकार करने के लिए कई सफल प्रयास किए गए हैं।

PM MODI : न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन है हमारी सोच

मैन्युफैक्चरिंग अर्थव्यवस्था के हर पहलू को बदल देता है

प्रधान मंत्री ने मैन्युफैक्चरिंग पर बात करते हुए कहा, “मैन्युफैक्चरिंग, अर्थव्यवस्था के हर पहलू को बदल देता है, एक इकोसिस्टम का निर्माण करता है। मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को बढ़ाने से रोजगार के क्षेत्र में भी वृद्धि होती है। हमारे पास दुनिया भर के उदाहरण हैं जहां देशों ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं में वृद्धि करके देश के विकास को गति दी है।”

PM MODI : न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन है हमारी सोच

प्रधानमंत्री ने इस दौरान कहा की “भारत भी इसी दृष्टिकोण के साथ काम करना चाहता है। इसी वजह से, हमारी सरकार ने इस क्षेत्र में एक के बाद एक सुधार किये हैं। हमारी नीति और रणनीति हर तरह से स्पष्ट है। हमारी सोच है – ” न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन ‘।’

PM MODI : न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन है हमारी सोच

उत्पादों को होना चाहिए उनके उपयोगकर्ता के अनुकूल

आगे बोलते हुए, प्रधान मंत्री ने कहा: “हमें विश्व स्तर पर हमारे मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। हमारे उत्पादों की उत्पादन लागत, गुणवत्ता और कुशलता, वैश्विक बाजार में एक छाप छोड़नी चाहिए और हमें इसे साकार करने के लिए मिलकर के काम करना चाहिए।” उत्पादों को उनके उपयोगकर्ता के अनुकूल होना चाहिए, सबसे आधुनिक, सस्ती और टिकाऊ। ”

PM MODI : न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन है हमारी सोच

Share this story