Samachar Nama
×

दक्षिण चीन में भारी बारिश से लाखों लोग प्रभावित

दक्षिण चीन के कई प्रांतों में लगातार भारी बारिश की वजह से नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है। बाढ़ की रोकथाम की स्थिति गंभीर बनी हुई है। शनिवार को चार हाइड्रोलॉजिकल स्टेशनों का जल स्तर वर्ष 1998 के सर्वोच्च स्तर से ऊंचा रहा। चीन के च्यांगशी प्रांत के पोयांगहू झील घाटी में भारी
दक्षिण चीन में भारी बारिश से लाखों लोग प्रभावित

दक्षिण चीन के कई प्रांतों में लगातार भारी बारिश की वजह से नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है। बाढ़ की रोकथाम की स्थिति गंभीर बनी हुई है। शनिवार को चार हाइड्रोलॉजिकल स्टेशनों का जल स्तर वर्ष 1998 के सर्वोच्च स्तर से ऊंचा रहा। चीन के च्यांगशी प्रांत के पोयांगहू झील घाटी में भारी बारिश और बाढ़ से 52.1 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। 4.3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 4.5 लाख हेक्टेयर में कृषि उत्पाद प्रभावित हुए हैं।

च्यांगशी प्रांत के अलावा, हूपेई और हूनान प्रांत में भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। नागरिकों की जान-माल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय सरकार ने लोगों को सुरक्षित जगह स्थानांतरित कर दिया है।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story