Samachar Nama
×

28 साल छोटी गर्लफ्रेंड से इस दिन शादी करने वाला है यह अभिनेता!

मनोरंजन की दुनिया में ऐसे कई स्टार कपल हैं जो जिनमें उनके साथ की उम्र 10 से 15 साल कम है। लेकिन अभिनेता मिलिंद सोमन की गर्लफ्रेंड उनसे करीब 28 साल छोटी है। उनकी गर्लफ्रेंड का नाम अंकिता कोंवर है। दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट भी कर रहे हैं इतना ही
28 साल छोटी गर्लफ्रेंड से इस दिन शादी करने वाला है यह अभिनेता!

मनोरंजन की दुनिया में ऐसे कई स्टार कपल हैं जो जिनमें उनके साथ की उम्र 10 से 15 साल कम है। लेकिन अभिनेता मिलिंद सोमन की गर्लफ्रेंड उनसे करीब 28 साल छोटी है। उनकी गर्लफ्रेंड का नाम अंकिता कोंवर है। दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट भी कर रहे हैं इतना ही नहीं दोनों अपनी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अंकिता पेशे से एयरहोस्टेस है उनकी उम्र 23 साल है। लेकिन अब लगता है कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले है। जी हां मीडियाई गॉसिप के अनुसार बताया गया है कि, मिलिंद ने हाल ही में अंकिता के घर वालों से गुवाहाटी में मुलाकात की है। वे जल्द सबकी सहमति लेकर शादी कर सकते हैं। आई खबरों के अनुसार अगले साल के शुरुआत में मिलिंद शादी कर सकते हैं।

मिलिंद ने अंकिता के भतीजे के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल होने का प्लान बनाया था। इसी दौरान वे अंकिता के परिवार वालों से मिले।

28 साल छोटी गर्लफ्रेंड से इस दिन शादी करने वाला है यह अभिनेता!

Spotboy ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि, मिलिंद और अंकिता की उम्र में दोगुने का अंतर है, ये पहले अंकिता के परिवार वालों के लिए बड़ा मुद्दा था, लेकिन जब वे मिलिंद से मिले तो उन्होंने एज फैक्टर को दरकिनार करने का फैसला लिया। मिलिंद के व्यवहार से परिवार बेहद खुश हुआ।

आपको बता दें कि जब मिलिंद और अंकिता की डेटिंग के खबर आई तो सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। यूजर्स ने कहा था कि 18 साल की लड़की को डेट कर रहे हैं।


बता दें कि मिलिंद की ये दूसरी शादी होगी। उनकी पहली शादी 2006 में एक्ट्रेस मिलिन जैम्पेनोई से हुई थी। लेकिन शादी के कुछ साल बाद ही दोनों के बीच तलाक हो गया।

Share this story