Samachar Nama
×

राजकुमार हिरानी पर यौन उत्पीड़न के आरोप से सदमे में निर्देशक, कही ये बात

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी पर हाल ही में मीटू का आरोप लगा है। राजकुमार हिरानी पर लगे इस आरोप के बाद हर कोई सदमे में हैं वहीं निर्देशक भी इससे सदमे में हैं। बता दें कि बीते दिन राजकुमार हिरानी पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद कई
राजकुमार हिरानी पर यौन उत्पीड़न के आरोप से सदमे में निर्देशक, कही ये बात

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी पर हाल ही में मीटू का आरोप लगा है। राजकुमार हिरानी पर लगे इस आरोप के बाद हर कोई सदमे में हैं वहीं निर्देशक भी इससे सदमे में हैं। बता दें कि बीते दिन राजकुमार हिरानी पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद कई बॉलीवुड कलाकारों ने हैरानी जताई हैं। जिसमें दिया मिर्जा, बोनी कपूर, शरमन जोशी और अरशद वारसी जैसे नाम शामिल हैं।राजकुमार हिरानी पर यौन उत्पीड़न के आरोप से सदमे में निर्देशक, कही ये बात

मुंबई मिरर को दिए हाल ही में एक इंटरव्यू में इंद्र कुमार ने कहा कि, मैं सदमे में हूं कि राजकुमार हिरानी जैसे जेंटलमैन का नाम मीटू मूवमेंट के तहत सामने आया है। मुझे यकीन है कि जल्द ही सच्चाई सामने आएगी। हमें इस समय फैसला नहीं सुनाना चाहिए।राजकुमार हिरानी पर यौन उत्पीड़न के आरोप से सदमे में निर्देशक, कही ये बात

गौरतलब है कि जिस महिला ने हिरानी पर आरोप लगाए थे उसका कहना है कि उत्पीड़न की घटना संजू के पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान मार्च और सितंबर के दौरान की है।राजकुमार हिरानी पर यौन उत्पीड़न के आरोप से सदमे में निर्देशक, कही ये बात

वहीं हिरारी ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि, मैं दो महीने पहले संज्ञान में लाए गए इस दावे से शॉक्ड हूं। मैंने इस मामले को समिति या एक कानूनी इकाई के पास भेजने की सलाह दी थी। लेकिन शिकायकर्ता इसके बदले मीडिया के पास गई। मैं जोर देकर कहना चाहता हूं कि मेरी छवि खराब करने के इरादे से गलत और नुकसान पहुंचाने वाली कहानी का प्रचार किया जा रहा है। आपको बता दें कि उस महिला ने राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म संजू में काम कर चुकी है। राजकुमार हिरानी पर यौन उत्पीड़न के आरोप से सदमे में निर्देशक, कही ये बात

Share this story