Samachar Nama
×

पुरुषों की त्वचा होती है अलग, चेहरे पर ग्लो के लिए घर पर बनाएं ये 4 स्पेशल फेसपैक

जयपुर, पुरुषों की त्वचा महिलाओं से एकदम अलग होती है। लेकिन परूष इसे अलग नहीं समझते और बाजार में मिलने वाले महिलाओं के आइटम ही चेहरे पर लगाते रहते है। जो कि अधिकतर महिलाओं के लिए बने हए होते है। पुरुषों की त्वचा महिलाओं की त्वचा से ज्यादा सख्त होती है। लिहाजा उन्हें अलग तरह
पुरुषों की त्वचा होती है अलग, चेहरे पर ग्लो के लिए घर पर बनाएं ये 4 स्पेशल फेसपैक
जयपुर, पुरुषों की त्वचा महिलाओं से एकदम अलग होती है। लेकिन परूष इसे अलग नहीं समझते और बाजार में मिलने वाले महिलाओं के आइटम ही चेहरे पर लगाते रहते है। जो कि अधिकतर महिलाओं के लिए बने हए होते है। पुरुषों की त्वचा महिलाओं की त्वचा से ज्यादा सख्त होती है। लिहाजा उन्हें अलग तरह के इलाज की आवश्यकता होती है।
साथ ही पुरुषों को धूप और धूल में बाहर रहना पड़ता है जिससे उनकी त्वचा रूखी हो जाती है। ऐसी सख्त और डैमेज त्वचा पर चमक लाने के लिए आप घर पर ही कुछ स्पेशल फेसपैक बना सकते हैं, जो आपको प्रदूषण से होनें वाली परेशानियों से भी बचाएंगी। तो आइए जानते है इन फैसपैक्स के बारे में…..
मिल्क फेसपैक – यह पैक एकदम प्राकृतिक होता है जो त्वचा के अंदर तक जाकर डेमेज सेल्स को दूर करता है। जिसेस हमारी त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। साथ ही यह हमारे रोम छिद्रों को भी साफ करता है। जिससे किल मुहांसों की परेशानी दूर होती है। ये पैक बनाने के लिए कटोरी में कच्चा दूध ले और रूई की  मदद से चेहरे पर लगाए। औऱ सूखने तक चेहरे पर रहने दे। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो ले। ऐसा करने से चेहरा चमकने लगेगा।Image result for पपीता पेक
पपीता पैक – पपीता से बना हुआ पेस्ट लड़कों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए पपीते को काटकर उसे मसल लें और मसलकर पेस्ट बना ले। इसमे नींबू की एक चम्मच मिला ले और थोडा दूध मिलाकर अच्छे से घोल ले। इसके बाद इस पैक को दोनों हाथों से अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। और दस मिनट तक सूखने के बाद पानी से अपना चेहरा धो लें। इस उपाय को करने से चेहरा साफ होने के साथ साथ निखार भी आता है। इस उपाय को कम से कम तीन सप्ताह तक करे।Image result for बनाना पैक
बनाना फेसपैक – केले का फेस पैक भी पुरूषों की बेजान त्वचा में जान डाल देता है। केले में कई सारे ऐसे गुण पाए जाते है जो हमारी त्वचा की गहराईयों में जाकर काम करते हैं। इसके लिए केले के पेस्ट में गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लागए, लगाने के बाद थोड़ी देर तक इसे सूखने दें औऱ इसके बाद पानी से अपना चेहरा धो ले। इससे आपके चेहरे पर बने हुए सारे डार्क स्पोट खत्म हो जाएंगे।

Share this story