Samachar Nama
×

अमरीश पुरी का पोता करने जा रहा बॉलीवुड में डेब्यू, रणबीर कपूर के लिए बन सकता है रोड़ा

बॉलीवुड की फिल्मों में विलेन बनकर सालों तक राज करने वाले मशहूर और दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी के फैंस के लिए एक बड़ी खबर आई है। इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस खुश हो जाएंगे, जी हां बात ही कुछ ऐसी है। अमरीश पुरी के पोते अब जल्द ही परदे पर दस्तक देने
अमरीश पुरी का पोता करने जा रहा बॉलीवुड में डेब्यू, रणबीर कपूर के लिए बन सकता है रोड़ा

बॉलीवुड की फिल्मों में विलेन बनकर सालों तक राज करने वाले मशहूर और दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी के फैंस के लिए एक बड़ी खबर आई है। इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस खुश हो जाएंगे, जी हां बात ही कुछ ऐसी है। अमरीश पुरी के पोते अब जल्द ही परदे पर दस्तक देने आ रहे हैं। अमरीश पुरी के पोते का नाम वधन है।अमरीश पुरी का पोता करने जा रहा बॉलीवुड में डेब्यू, रणबीर कपूर के लिए बन सकता है रोड़ा

आपको बता दें कि दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी के दो बच्चे एक बेटी और एक बेटा है। बेटे राजीव पुरी फिल्मों में नहीं आए लेकिन उनका पोता फिल्मों में दिलचस्पी रखते हैं। इसलिए अब वो अपने अभिनय करियर की शुरूआत करने जा रहे है। अमरीश पुरी का पोता वर्धन फिल्मों में आने के लिए पांच साल की उम्र से तैयारी कर रहा था और अब वो बॉलीवुड में आना वाला है। वर्धन का पूरा नाम पहले हर्षवर्धन था लेकिन बॉलीवुड इं​डस्ट्री में पहले से एक हर्षवर्धन है इसलिए उन्होंने अपना नाम बदलकर वर्धन कर लिया।अमरीश पुरी का पोता करने जा रहा बॉलीवुड में डेब्यू, रणबीर कपूर के लिए बन सकता है रोड़ा

वर्धन जिस फिल्म से डेब्यू करने जा रहे हैं वो एक रोमांटिक और थ्रिलर फिल्म होगी। जिसको जयंतीलाल गड़ा प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। हालांकि फिल्म का नाम अब तक तय नहीं हुआ है।अमरीश पुरी का पोता करने जा रहा बॉलीवुड में डेब्यू, रणबीर कपूर के लिए बन सकता है रोड़ा

वर्धन अपने डेब्यू को लेकर कहते हैं कि, पहले मैं जयंती भाई की एक पीरियड ड्रामा से अपने करियर की शुरुआत करने वाला था लेकिन किन्हीं कारणों के चलते वो फिल्म फंस गई। फिर कुछ वक्त बाद जयंती भाई ने मुझे इस रोमांटिक थ्रिलर की कहानी सुनाई जिसे सुनते ही मैंने हामी भर दी। वर्धन को देखने के बाद ये कहा जा सकता है कि वो बॉलीवुड में बड़े बड़े अभिनेताओं की छुट्टी करने वाले हैं​ फिर वो चाहे रणबीर कपूर ही क्यों न हो।अमरीश पुरी का पोता करने जा रहा बॉलीवुड में डेब्यू, रणबीर कपूर के लिए बन सकता है रोड़ा

आपको बता दें कि वर्धन 90 से ज्यादा थिएटर प्ले कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने यशराज फिल्म्स के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया।

Share this story