Samachar Nama
×

WC 2019: विश्व कप में आज न्यूजीलैंड के सामना दक्षिण अफ्रीका से

विश्व कप में आज दक्षिण अफ्रीका का सामना न्यूजीलैंड से होने वाला है। अफ्रीका के लिए टूर्नामेंट अच्छा नहीं रहा है इसलिए न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करके अपनी स्थिति को सुधारना चाहेगी। विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को पहले तीन मैचों में पराजय झेलनी पड़ी जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया।दोनों टीमें एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर आमने- सामने होंगी।
WC 2019: विश्व कप में आज न्यूजीलैंड के सामना दक्षिण अफ्रीका से

जयपुर( स्पोर्ट्स डेस्क) विश्व कप में आज दक्षिण अफ्रीका का सामना न्यूजीलैंड से होने वाला है।बता दें कि अफ्रीका के लिए टूर्नामेंट अच्छा नहीं रहा है इसलिए न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करके अपनी स्थिति को सुधारना चाहेगी। विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को पहले तीन मैचों में पराजय झेलनी पड़ी जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। उसे एक मात्र जीत अफगानिस्तान के खिलाफ मिली है।

WC 2019: विश्व कप में आज न्यूजीलैंड के सामना दक्षिण अफ्रीका से

दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम है जो शानदार फॉर्म में है और उसने वर्तमान विश्व कप में एक भी मैच नहीं हारा है। उसने जो चार मुकाबले खेले हैं उनमें से तीन जीत मिली है जबकि एक मुकाबला बारिश के भेंट चढ़ गया था । न्यूजीलैंड के खिलाफ भिड़ने से पहले दक्षिण अफ्रीका के लिए एक बढ़िया ख़बर यह रही है कि उसके तेज गेंदबाज़ लुंगी एंगिडी फिट हैं जो न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान में उतर सकते हैं।

WC 2019: विश्व कप में आज न्यूजीलैंड के सामना दक्षिण अफ्रीका से इसके अलावा इमरान ताहिर को अच्छी गेंदबाज़ी का नजारा पेश करना होगा। बल्लेबाज़ी में क्विंटन डी कॉक और हाशिम अमला ने पिछले मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।हालांकि अफ्रीका के लिए चिंता का सबब टीम का मध्यक्रम रहा है

WC 2019: विश्व कप में आज न्यूजीलैंड के सामना दक्षिण अफ्रीका सेक्योंकि कप्तान डुप्लेसिस के साथ साथ जेपी डुमनी, डेविड मिलर जैसे खिलाडी़ बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए हैं। न्यूजीलैंड मैच स्पिनर के रूप में ईश सोढ़ी और मिशेल सैंटनेर को उतार सकती है। वहीं कीवी टीम की बल्लेबाज़ी की जिम्मेदारी केन विलियमसन, रॉस टेलर कॉलिन मुनरो और मार्टिन गुप्टिल के कंधों पर होगी। WC 2019: विश्व कप में आज न्यूजीलैंड के सामना दक्षिण अफ्रीका से

दोनों टीमें –
न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लैथम, कोलिन मुनरो, जिम्मी नीशम, हेनरी निकोल्स, मिशेल सैंटनर, ईश सोढी, ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डि ग्रैंडहोम, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साउदी, रॉस टेलर, टाम ब्लंडेल में से।

दक्षिण अफ्रीका : फैफ डु प्लेसी (कप्तान), एडेन मार्करम, क्विंटन डिकॉक, हाशिम अमला, रासी वान डर ड्यूसेन, डेविड मिलर, क्रिस मौरिस, एंडिले फेलुक्वायो, जेपी ड्यूमिनी, ड्वेन प्रीटोरियस, ब्यूरान हेंड्रिक्स, कगीसो रबाडा, लुंगी एंगिडी, इमरान ताहिर, तबरेज शम्सी।

विश्व कप में आज दक्षिण अफ्रीका का सामना न्यूजीलैंड से होने वाला है। अफ्रीका के लिए टूर्नामेंट अच्छा नहीं रहा है इसलिए न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करके अपनी स्थिति को सुधारना चाहेगी। विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को पहले तीन मैचों में पराजय झेलनी पड़ी जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया।दोनों टीमें एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर आमने- सामने होंगी। WC 2019: विश्व कप में आज न्यूजीलैंड के सामना दक्षिण अफ्रीका से

Share this story