Marvel Studios ने किया अपनी फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट
मार्वल स्टूडियोज की फिल्में आज सिर्फ हॉलीवुड में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में काफी ज्यादा मशहूर है। मार्वल स्टूडियोज ने अब तक ना जाने कितनी ऐसी फिल्मों का निर्माण किया है जिसने दुनिया भर में अच्छी खासी कमाई की है। अब इसी बीच मार्वल स्टूडियोज ने एक बड़ा ऐलान किया है। जिसे सुनने के बाद मार्वल स्टूडियोज की फिल्मों की रिलीज का इंतजार करने वाले फैंस के लिए इससे बड़ी खुशखबरी और कोई भी नहीं हो सकती है। जी हां बता दें कि मार्वल स्टूडियोज ने अपने चौथे फेस की फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। इस बात की जानकारी खुद मार्वल स्टूडियोज के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दिया है। जिसके साथ उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें सभी फिल्मों की झलक दिखाई दे रही है और फिल्म की रिलीज डेट भी खुलासा किया गया है। इसी लिस्ट में मार्वल स्टूडियो की मच अवेटेड फिल्म एटर्नल्स भी शामिल है। जिसमें एंजलीना जॉली और सलमान हयेक जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि, ये दुनिया बदल और विकसित हो सकती है लेकिन एक चीज जो कभी नहीं बदल सकती। वो यह है कि हम एक बड़े परिवार का हिस्सा है। इसी के साथ कई फिल्मों की झलक दिखाई देती है और फिल्में भी शामिल है जो रिलीज होने वाली हैं। उनके नाम इस प्रकार हैं—
The world may change and evolve, but the one thing that will never change: we’re all part of one big family. pic.twitter.com/jZVYL6fOq6
— Marvel Entertainment (@Marvel) May 3, 2021
स्पाइडर मैन- नो वे होम (17 दिसंबर 2021)
ब्लैक पैंथर- वकांडा फॉरेवर (जुलाई 2022)
शैंग ची- लीजेंड ऑफ टेन रिंग्स (3 सितंबर 2021)
द मार्वल्स- (11 नवंबर 2022)एटर्नल्स- (5 नवंबर 2021)
गार्जियन्स ऑफ द गैलेक्सी- वॉल्यूम 3 (5 मई 2023)
थॉर- लव एंड थंडर (6 मई 2022)
डॉक्टर स्ट्रेंज- मल्टिवर्स ऑफ मैडनेस (25 मार्च 2022) एंटमैन एंड द वासैप क्वांटुमेनिया (17 फरवरी 2023)
ब्लैक विडो- (9 जुलाई 2021)
इस ऐलान के बाद जाहिर है कि मार्वल स्टूडियोज की फिल्मों को पसंद करने वाले काफी उत्सुक होंगे और फिल्म की रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार करने वाले हैं। हालांकि अब थोड़ा इंतजार तो करना ही पड़ेगा।
Prabhas की फिल्म सलार में श्रुति हासन के बाद हुई इस हसीना की एंट्री
Rohit Shetty ने देवी श्री प्रसाद को दी ये बड़ी जिम्मेदारी, सर्कस फिल्म के लिए कंपोज करेंगे सॉन्ग