श्रीदेवी की याद में हमेशा याद आएगी मोहित मारवाह की शादी
20 फरवरी को कपूर खानदान के भतीजे मोहित मारवाह की शादी को जब भी याद किया जाएगा तो श्रीदेवी को इस शादी से हमेशा याद किया जाएगा।बता दें दुबई में मोहित मारवाह ने अंतरा मोतीवाल से शादी की थी।
मोहित मारवाह की शादी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों के साथ ही कपूर खानदान ने शिरकत की।यही वो शादी थी जिसमें पहली बार श्रीदेवी को कपूर खानदान से मिलने का मौका मिला था।औऱ इसी शादी में श्रीदेवी पहली बार अपनी फैमिली के साथ दिखाई दी थी।
बता दें इस शादी के बाद ही श्रीदेवी ने अपने जीवन की आखिरी सांसे ली थी।जिसके मुताबिक ये शादी श्रीदेवी का आखिरी फंक्शन था।इस शादी मे श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर औऱ बेटी खुशी के साथ पहुँची थी।
शादी 20 फरवरी को हुई थी उसके बाद श्रीदेवी अपने पति बोनी को सरप्राइज देने के लिए दुबई में ही रुकी थी।जिसमें 24 फरवरी को एक होटल के बाथटब में श्रीदेवी ने आखिरी सांसे ली थी।
आखिरी बार श्रीदेवी को इसी शादी में देखा गया था।शादी में शामिल होने के बाद श्रीदेवी का यूँ अचानक चले जाने से पुरी दुनिया स्तब्ध थी।इसी कारण इस शादी को जब भी याद किया जाता है तो श्रीदेवी की याद अपने आप जहन में समां जाती है।