Samachar Nama
×

जानिए, कब है मार्गशीर्ष अमावस्या और क्या है शुभ मुहूर्त

मार्गशीर्ष माह की अमावस्या 7 दिसंबर को हैं। मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मार्गशीर्ष अमावस्या कहते हैं। इसे अगहन और पितृ अमावस्या भी कहा जाता हैं। अगहन महीने की अमावस्या का महत्व कार्तिक मास में पड़ने वाली अमावस्या से कम नहीं हैं। यह माह माता लक्ष्मी को बहुत ही अधिक प्रिय होता
जानिए, कब है मार्गशीर्ष अमावस्या और क्या है शुभ मुहूर्त

मार्गशीर्ष माह की अमावस्या 7 दिसंबर को हैं। मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मार्गशीर्ष अमावस्या कहते हैं। इसे अगहन और पितृ अमावस्या भी कहा जाता हैं। अगहन महीने की अमावस्या का महत्व कार्तिक मास में पड़ने वाली अमावस्या से कम नहीं हैं। यह माह माता लक्ष्मी को बहुत ही अधिक प्रिय होता हैं। इसलिए लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व होता हैं। ऐसी मान्यता हैं, कि अगहन मास की अमावस्या पर लक्ष्मी पूजन और व्रत करने से पापों का नाश होता हैं, और वही जीवन में सुख और शांति आती हैं।जानिए, कब है मार्गशीर्ष अमावस्या और क्या है शुभ मुहूर्त

जानिए मार्गशीर्ष अमावस्या का महत्व—
मार्गशीर्ष अमावस्या को पितरों की पूजा करने का विशेष दिन माना जाता हैं। मान्यताओं के मुताबिक इस दिन पूजर और व्रत से पितर प्रसन्न हो जाते हैं और पितृ दोष दूर होता हैं। वही मार्गशी​र्ष अमावस्या का व्रत करने से कुंडली के दोष दूर हो जाते हैं। इस अमावस्या को गंगा स्नान का भी विशेष महत्व होता हैं। वही अगर किसी भी व्यक्ति की कुण्डली में पितृ दोष हो या फिर संतान हीन योग बन रहा हो, उन व्यक्तियों को यह मार्गशीर्ष अमावस्या का उपवास अवश्य ही रखना चाहिए। वही अगहन माह में ही भगवान कृष्ण ने गीता का दिव्य ज्ञान दिया था। जिसके कारण से इस माह की अमावस्या तिथि को अत्यधि​क लाभकारी और पुण्य फलदायी माना जाता हैं।जानिए, कब है मार्गशीर्ष अमावस्या और क्या है शुभ मुहूर्त

जानिए मार्गशीर्ष अमावस्या का शुभ मुहूर्त और शुभ तिथि—
06 दिसंबर को मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि का आरंभ 12 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगा। वही 7 दिसंबर को मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि का समापन करीब 12 बजकर 50 मिनट तक होगा।जानिए, कब है मार्गशीर्ष अमावस्या और क्या है शुभ मुहूर्त

Share this story