Samachar Nama
×

लड़की के साथ छेड़छाड़ करना इस अभिनेता को पड़ा भारी

मराठी टीवी अभिनेता मंदार कुलकर्णी को पुणे में गिरफ्तार किया गया है। मंदार कुलकर्णी पर 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। इसके बाद मंदार कुलकर्णी के खिलाफ पुणे के डेक्कन पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज है। मंदार कुलकर्णी ने कई मराठी टीवी सीरियल्स में काम किया है।
लड़की के साथ छेड़छाड़ करना इस अभिनेता को पड़ा भारी

ग्लैमर की दुनिया बाहरी लोगों को जितनी आकर्षित लगती है उतनी ये दुनिया अंदर से काली है। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है कि जिसमे एक लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में अभिनेता को गिरफ्तार किया गया है। जी हां आपको बता दें कि, मराठी टीवी अभिनेता मंदार कुलकर्णी को पुणे में गिरफ्तार किया गया है। मंदार कुलकर्णी पर 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। इसके बाद मंदार कुलकर्णी के खिलाफ पुणे के डेक्कन पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज है। मंदार कुलकर्णी ने कई मराठी टीवी सीरियल्स में काम किया है।लड़की के साथ छेड़छाड़ करना इस अभिनेता को पड़ा भारी

डेक्कन पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी दीपक लागड ने इंडिया टुडे को पीड़िता की आपबीती बताई। जिसके अनुसार पीड़ित लड़की का आरोप है कि, एक्टर ने फोटोशूट के बहाने अपने घर पर बुलाया। अपकमिंग टीवी शोज के लिए फोटोशूट करने का झांसा दिया। मंदार कुलकर्णी ने पीड़िता से वादा किया था कि, वे उन्हें टीवी शोज और मराठी फिल्मों में ब्रेक दिलाएंगे।लड़की के साथ छेड़छाड़ करना इस अभिनेता को पड़ा भारी

पीड़िता के बयान के अनुसार, 6 महीने पहले दोनों एक-दूसरे से एक्टिंग वर्कशॉप के जरिए मिले। एक्टिंग फील्ड में सीनियर होने के नाते पीड़िता के ग्रुप ने मंदार से एक्टिंग टिप्स और गाइडलाइंस मांगी। वे सभी एक्टर की इज्जत करने लगे। एक हफ्ते बाद मंदार ने पीड़िता को टीवी शो के ऑडिशन टेस्ट के लिए अप्रोच किया। मंदार ने पीड़िता को फोटोशूट के लिए कहा, एक्टर ने पीड़िता को अपने फोटोग्राफी स्क्लिस भी दिखाए और फोटोशूट के लिए अकेले घर पर आने के लिए राजी कर लिया।लड़की के साथ छेड़छाड़ करना इस अभिनेता को पड़ा भारीइसके बाद अभिनेता ने पीड़िता की अलग अलग ड्रेस और पोज में तस्वीरें क्लिक की। तभी मंदार कुलकर्णी ने बिकिनी फोटोशूट के लिए। पीड़िता ने बिकिनी में कई पोज में तस्वीरें क्लिक कराई। इसके बाद फोटोशूट के बहाने मंदार कुलकर्णी पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की कोशिश करने लगा। घर लौटने के बाद पीड़िता ने ये पूरी घटना अपने घरवालों को बताई। बाद में पीड़िता के घरवाले पुलिस स्टेशन पहुंचे।लड़की के साथ छेड़छाड़ करना इस अभिनेता को पड़ा भारी

पुलिस ने मंदार कुलकर्णी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354A, POCSO एक्ट की धारा 11, 13, 14, 15, 2(1), आईटी एक्टर (67)a, (67)b के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने मंदार का मोबाइल, लैपटॉप जब्त कर लिया है।लड़की के साथ छेड़छाड़ करना इस अभिनेता को पड़ा भारी

मराठी टीवी अभिनेता मंदार कुलकर्णी को पुणे में गिरफ्तार किया गया है। मंदार कुलकर्णी पर 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। इसके बाद मंदार कुलकर्णी के खिलाफ पुणे के डेक्कन पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज है। मंदार कुलकर्णी ने कई मराठी टीवी सीरियल्स में काम किया है। लड़की के साथ छेड़छाड़ करना इस अभिनेता को पड़ा भारी

Share this story