Samachar Nama
×

गाय का घी खाने से दूर होंगी बिमारियां, नहीं बढेगा वजन

जयपुर. सेहत की चिंता के चलते कई बार लोग बिना घी की रोटी खाना पसंद करते है। उन्हें हमेशा अपने वजन बढने का डर परेशान करता रहता है। अगर हम न्यूट्रिशियन की मानें तो यह तरीका सही नहीं है। अगर आप भी वजन बढने के डर से घी का परहेज करते है तो ये जान
गाय का घी खाने से दूर होंगी बिमारियां, नहीं बढेगा वजन

जयपुर. सेहत की चिंता के चलते कई बार लोग बिना घी की रोटी खाना पसंद करते है। उन्हें हमेशा अपने वजन बढने का डर परेशान करता रहता है। अगर हम न्यूट्रिशियन की मानें तो यह तरीका सही नहीं है। अगर आप भी वजन बढने के डर से घी का परहेज करते है तो ये जान ले कि गाय का घी स्वादिष्ट और सुगंधित होनें के साथ साथ वजन कम करने में भी सहायक है। साथ ही उर्जा के स्तर को बढाने व त्वचा को चमकदार बनाने के लिए काफी गुणकारी होता है। आदमी को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत होनें के लिए रोजाना एक टी स्पून गाय का घी जरूरी है। यह शरीर की गंदगी को भी खत्म करने का काम करता है। साथ खून में जमा कैल्शियम को भी हटाने का काम करता है। नियमित रूप से गाय के घी का सेवन करने से ब्लड़ सर्कुलेशन सही रहता है। जिससे इन्फेक्शंस व बिमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है। गाय के घी में भेंस के घी से कम कैलोरी होती है। इसलिए इसे सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है। यह सेचुरेटेड फैट का अच्छा सोर्स माना जाता है। अगर बाजार से घी खरीदने जाए तो एक बात का जरूर ध्यान रखे, पैकेट पर हाइड्रोजेनेटेड ऑयल और ट्रांसफैट लिखा हुआ हो तो उसे नहीं ले। आपको बता दे की नियमित रूप से गया के घी का सेवन करने से कई बिमारिया दूर रहती है। आइये जानते है उन बिमारियों के बारे में..

गाय के घी से रक्त और आंतों में मौजूद कोलेस्ट्रोल कम होता है। क्योंकि इससे बाइलरी लिपिड का स्त्राव बढ जाता है। जो शरीर के बैड कोलेस्ट्रोल के लेवल को कम करता है।

गाय का घी खाने से दूर होंगी बिमारियां, नहीं बढेगा वजन

गाय के घी का स्मोकिंग प्वाइंट दूसरे ऑयल की तुलना में बहुत अधिक होता है। यहीं कारण है कि इसे पकाते समय यह जल्दी से नहीं जलता है, और धुआ भी ज्यादा करता है। हार्ट ब्लाकेज होनें पर गाय का घी एक ल्यूब्रिकेंट की तरह काम करता है। इससे दिल मजबूत बनता है।

गाय के घी में बहुत अधिक मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट होता है। जो फ्रि रेडिकल्स से लड़ता है। और चहरे की चमक को बरकार रखता है। साथ ही इससे त्वचा में नमी बनी रहती है। जिससे स्कीन ड्राईनेस कम होती है।यह शरीर में जमें फैट को गला कर विटामिन में बदलने का काम करता है। इसमें चेन फैटी एसिड्स बहुत कम होता है। जिसकी वजह से खाना जल्दी पच जाता है। और मेटाबोलिज्म एकदम सही रहता है।

गाय का घी खाने से दूर होंगी बिमारियां, नहीं बढेगा वजन

गाय के देशी घी में सीएलए होता है। जिससे वजन कंट्रोल में रहता है। सीएलए इंसुलिन की मांत्रा को कम रखता है, जिससे वजन बढने व शुगर जैसी खतरनाक बिमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है। अगर आप घी की जगह पर रिफाइंड तेल का इस्तेमाल कर रहे है तो इसे तुरंत बंद कर दे क्योंकि इसमें पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड होता है। जो आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है । अन्य रिफाइंड तेल व घी की जगह पर गाय का देशी घी काम में लिया जा सकता है।

Share this story