क्या इमरजेंसी के दौर का है सोन चिड़िया कनेक्शन, बोलें मनोज बाजपाई
बॉलीवुड के अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी अगली आने वाली फिल्म सोन चिड़िया को लेकर व्यस्त हैं। उनकी ये फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। मनोज बाजपेयी की ये फिल्म चंबल डकैत पर आधारित हैं। फिल्म से जुड़ी एक प्रेस कांफ्रेस के दौरान सोच चिड़िया के सभी कलाकार नजर आए थे। जिसमें मनोज बाजपाई, भूमि पेडनेकर, सुशांत सिंह राजपूत, आशुतोष राणा और रणवीर शौरी शामिल थे। इस दौरान मनोज बाजपेयी ने बताया कि, यह सच है कि वह मान सिंह का वही किरदार निभा रहे हैं, जो बैंडिट क्वीन में वह निभा चुके हैं। वह कहते हैं कि आज के दौर में जब 25 साल के बाद यह कहानी फिर से दर्शकों के सामने आएगी तो उन्हें लगता है कि बैंडिट क्वीन आज के जेनेरेशन के लोगों ने नहीं देखी है। तो एक बार फिर से उन्हें वह दौर रिविजिट करने का मौका मिला है। इस बात से वह खुश हैं।
फिल्म इमरजेंसी के दौर में सेट है? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, उस दौर में पूरे देश में अलग आपातकालीन स्थिति चल रही थी और चंबल में अलग ही माहौल था। यह सब कुछ दर्शक फिल्म में देख पाएंगे। वहीं सुशांत का कहना है कि, वह तो इसी बात से खुश हैं कि वह इतने सारे स्टार कास्ट के साथ फिल्म कर रहे हैं।
आपको बता दें कि, फिल्म में भूमि पेडनेकर, सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे। फिल्म इसी 1 मार्च को रिलीज होने जा रही है।