Samachar Nama
×

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन,जानिए उनके जीवन से जुड़ी ये खास बातें

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का आज (शनिवार) जन्मदिन है।2004-2014 के बीच गठबंधन सरकार चलाने वाले दिग्गज कांग्रेसी नेता और पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह आज 88 वर्ष के हो गए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्वीट कर बधाई दी उन्होंने कहा, “डॉक्टर मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई,मैं ईश्वर से
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन,जानिए उनके जीवन से जुड़ी ये खास बातें

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का आज (शनिवार) जन्मदिन है।2004-2014 के बीच गठबंधन सरकार चलाने वाले दिग्गज कांग्रेसी नेता और पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह आज 88 वर्ष के हो गए।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्वीट कर बधाई दी उन्होंने कहा, “डॉक्टर मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई,मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि वह उन्हें लंबा और स्वस्थ जीवन दें।”
इसके साथ ही राहुल गांधी समेत,कांग्रेस सांसद शशि थरूर, जयवीर शेरगिल, रोहन गुप्ता समेत कई हस्तियों ने डॉक्टर मनमोहन सिंह को सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन,जानिए उनके जीवन से जुड़ी ये खास बातेंप्रधानमंत्री बनने से पहले,मनमोहन सिंह के सबसे उज्ज्वल क्षण 1991 में नरसिम्हा राव सरकार के तहत आर्थिक सुधारों में था। वह राव के वित्त मंत्री थे।1991 के बजट में एक के बाद एक आधुनिक भारत और देश में आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने के रोडमैप की नींव मनमोहन सिंह ने रखी। हालांकि, मनमोहन सिंह कभी अपने बॉस पीवी नरसिम्हा राव के साथ क्रेडिट साझा करने से नहीं कतराये।
राव के शताब्दी समारोह में उन्होंने सुधारों को लेकर कहा, ‘यह एक कठिन विकल्प और एक साहसिक निर्णय था और ऐसा संभव हो पाया क्योंकि प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने मुझे चीजें करने की स्वतंत्रता दी। उन्होंने समझा कि उस समय भारत की अर्थव्यवस्था की जरूरतें क्या थीं।’

 

आपकी जानकारी के लिए बताते की,मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को भारत के विभाजन से पहले पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हुआ था।
उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में अध्ययन किया और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। इसके साथ ही वह बाद पंजाब विश्वविद्याल, दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और दिल्ली विश्वविद्यालय में एक अध्यापक के तौर भक रहें।
डॉक्टर मनमोहन सिंह ने यूपीए द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को हराने के बाद 2004 से 2014 के बीच भारत के 13 वें प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने 1998 से 2004 तक राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कार्य किया।मनमोहन सिंह ने 1982 से 1985 तक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर के रूप में भी कार्य किया।

साथ ही आपकों यह भी बता चले की उन्होंने 1966 – 1969 के बीच संयुक्त राष्ट्र के साथ व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCTAD) के लिए आर्थिक मामलों के अधिकारी के रूप में भी काम किया।
फिलहाल वह वर्तमान में राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं।

Share this story