Samachar Nama
×

इशारों ही इशारों में अर्जुन के साथ रिश्ते को मलाइका अरोड़ा ने दी मंजूरी, सरेआम कही ये बात

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा पिछले काफी दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इन दिनों वो अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। आए दिन मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को एक साथ स्पॉट किया जाता है। मलाइका अरोड़ा अभिनेता अरबाज खान से तलाक लेने के बाद
इशारों ही इशारों में अर्जुन के साथ रिश्ते को मलाइका अरोड़ा ने दी मंजूरी, सरेआम कही ये बात

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा पिछले काफी दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इन दिनों वो अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशन​शिप में हैं। आए दिन मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को एक साथ स्पॉट किया जाता है। मलाइका अरोड़ा अभिनेता अरबाज खान से तलाक लेने के बाद उनके साथ अफेयर की खबरें लगातार आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के तलाक को 2 साल हो चुके हैं। दोनों ने अपनी लगभग 19 साल पुरानी शादी को तोड़ दिया। तलाक के इतने दिनों बाद अब मलाइका अरोड़ा अपने और अर्जुन कपूर के रिश्ते पर धीरे धीरे बात करने लगी हैं।इशारों ही इशारों में अर्जुन के साथ रिश्ते को मलाइका अरोड़ा ने दी मंजूरी, सरेआम कही ये बात हाल ही में मलाइका अरोड़ा से मीडिया ने अर्जुन के साथ उनके रिलेशनशिप के बारें में पूछा तो उन्होंने कहा कि, ‘मुझे लगता है सभी मूव ऑन करके प्यार और एक साथी पाना चाहते हैं, कोई ऐसा जिसके साथ वह सामंजस्य बिठा सकें। यदि ऐसा हो जाता है तो मैं मानती हूं कि आप लकी हैं। यदि आप ये कर सकते हैं तो मुझे लगता है कि आप किस्मत वाले हैं जो आपको जीवन में खुश रहने का दूसरा मौका मिल गया।’इशारों ही इशारों में अर्जुन के साथ रिश्ते को मलाइका अरोड़ा ने दी मंजूरी, सरेआम कही ये बातइससे पहले अभिनेता अर्जुन कपूर करण जौहर के टीवी टॉक शो कॉफी विद करण में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मलाइका अरोड़ा के बारे में बात की थी। अर्जुन से करण ने पूछा कि, क्या वह अपनी गर्लफ्रेंड को अपने परिवार से मिलवाएंगे? तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा था कि, ‘ऐसा होना ही होगा। बहुत कुछ है जो परिवार में पिछले कुछ महीने में हुआ है। इसने मुझे जीने का नया नजरिया दिया है।’इशारों ही इशारों में अर्जुन के साथ रिश्ते को मलाइका अरोड़ा ने दी मंजूरी, सरेआम कही ये बात

अर्जुन ने कहा कि, पिछले कुछ महीनों में उन्होंने एक साथी की कीमत को पहचाना है। उन्होंने कहा कि, ‘पिछले 6 महीनों ने मुझे जिंदगी के बारे में इतना सिखाया है जितने की मैंने कल्पना भी नहीं की थी। मैं बस एक बिंदु पर सही चीजें कर रहा था और तभी मुझे इस बात का एहसास हुआ कि कुछ कहीं ज्यादा जरूरी है जो मेरी जिंदगी में आ गया है।’इशारों ही इशारों में अर्जुन के साथ रिश्ते को मलाइका अरोड़ा ने दी मंजूरी, सरेआम कही ये बात

Share this story