Samachar Nama
×

बच्चों की डाइट को सेहतमंद और स्वादिष्ट बनाते हैं प्रोटीन और विटमिन जैसे गुण, जानिए!

आजकल बीमारियां और प्रदूषण बडी उम्र वालों के साथ बच्चों को भी अपनी चपेट में ले रही हैं। दरसअल, बच्चों की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है, जिनमें रोगप्रतिरोधक क्षमता भी कम ही होती है। उन्हें छोटी उम्र से ही मजबूती प्रदान करने के लिए आवश्यक है कि उनका छोटी उम्र से ही खास ख्याल रखा
बच्चों की डाइट को सेहतमंद और स्वादिष्ट बनाते हैं प्रोटीन और विटमिन जैसे गुण, जानिए!

आजकल बीमारियां और प्रदूषण बडी उम्र वालों के साथ बच्चों को भी अपनी चपेट में ले रही हैं। दरसअल, बच्चों की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है, जिनमें रोगप्रतिरोधक क्षमता भी कम ही होती है। उन्हें छोटी उम्र से ही मजबूती प्रदान करने के लिए आवश्यक है कि उनका छोटी उम्र से ही खास ख्याल रखा जाए। इसलिए उनकी दिनचर्या निर्धारण बहुत आवश्यक है जिसमें उनके एक्सरसाइज से लेकर संतुलित आहार तर हर चीज की खास जगह होनी चाहिए। व्यायाम तो अपनी जगह लेकिन एक हैल्दी डाइट दिमाग और दिमागी स्वास्थ और विकास के लिए बेहद आवश्यक है। इस दौरान आप उनकी पसंद और स्वाद का खास ख्य़ाल का ध्यान रखें। इसलिए आज हम आपको उन चीजों को बारे में बतान जा रहे हैं जिसको बच्चों की डाइट में शमिल करने से आप उन्हें स्वाद और सेहत का अनूठा तोहफा दे पाएंगी।

कैलोरी का इस्तेमाल

जिन बच्चों की उम्र पांच साल से ऊपर होती है, उन्हें कैलोरीज की सख्त आवश्यकता होती है, जो उन्हें सक्रिय रखने में बेहद मददगार साबित होती है। अपने बच्चों को कैलोरीज की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उन्हें तली और भुनी हुए खाद्य पदार्थों के स्थान पर दूध और अनाज से बनी चीजों का सेवन करवाना चाहिए।

प्रोटीन का प्रयोग

बच्चों के शरीर में मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन का सेवन बहुत आवश्यक होता है। यह ना सिर्फ उनके विकास में बल्कि उन्हें कई समस्याओं से बचाए रखने में भी बहुत आवश्यक होता है। प्रोटीन की आपूर्ति के लिए आप अपने बच्चों को पनीर, दूध, दही, अंडे, मांस, मछली का सेवन करवा सकती हैं।

बच्चों की डाइट को सेहतमंद और स्वादिष्ट बनाते हैं प्रोटीन और विटमिन जैसे गुण, जानिए!

विटामिंस एंड मिनरल्स

आहार में विटमिंस और मिनरल्स की उपस्थिति बच्चों को बहतर पोषण संपूर्ण विकास कायम करने में मददगार साबित होता है। इसके अलावा बच्चों को वहीं भोजन देना चाहिए जिसमें कैलशियम, विटामिन और आयरन की मात्रा हो। इसलिए उन्हें पत्तेदार और हरी सब्जियां ही भोजन में देनी चाहिए।

बच्चों की डाइट को सेहतमंद और स्वादिष्ट बनाते हैं प्रोटीन और विटमिन जैसे गुण, जानिए!

फल का सेवन

फलों काकाम ही आपके शरीर में कई महत्वपूर्ण गुणों और पोषक तत्वों की कमी पूरी करने के लिए किया जाता है। बता दं कि, फलों में विटामिन, आयरन और अन्य पौष्टिक तत्व भी मिलते हैं जिसकी आपूर्ति के लिए जितना हो सके फलों का जूस और मौसमी फलों को ही डाइट में शामिल करना चाहिए। आप चाहें तो, अंगुर फल, सेब, संतरा, खीरा के अलावा सलाद भी उन्हें पानी की कमी को पूरा करने के खिला सकते हैं।

बच्चों की डाइट को सेहतमंद और स्वादिष्ट बनाते हैं प्रोटीन और विटमिन जैसे गुण, जानिए!

पानी और फाइबर की उपस्थिति

पानी का सेवन शरीर में हर प्रकार की बीमारी को खत्म करने की शक्ति प्रदान करता है। इसलिए अधिकाधिक पानी का सेवन करना बहुत आवश्यक है। आप चाहें तो उन्हें फ्रूट जूस या फिर हैल्दी ड्रिंक्स देते रहें। फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन भी शरीर में ऊर्जा का विकास और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने में बहुत आवश्यक है।

Image result for herbal drinks

Share this story