Samachar Nama
×

Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति पर पतंगबाजी करने की जानें बड़ी वजह…

हिंदू धर्म में मकर संक्राति का त्योहार 14 जनवरी को हर साल खास महत्व के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन श्रद्धालु जितने भक्ति भाव से भगवान सूर्य की उपासना करते हैं। उतने ही हर्षोल्लास के साथ पतंग भी उड़ाते हैं। भारत के अधिकांश हिस्सों में मकर संक्राति को पतंगबाजी की जाती है। इस
Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति पर पतंगबाजी करने की जानें बड़ी वजह…

हिंदू धर्म में मकर संक्राति का त्योहार 14 जनवरी को हर साल खास महत्व के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन श्रद्धालु जितने भक्ति भाव से भगवान सूर्य की उपासना करते हैं। उतने ही हर्षोल्लास के साथ पतंग भी उड़ाते हैं। भारत के अधिकांश हिस्सों में मकर संक्राति को पतंगबाजी की जाती है। इस खास दिन पतंग उड़ाने के वजह धार्मिक कारण ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक पक्ष भी छिपे हुए हैं।

Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति पर पतंगबाजी करने की जानें बड़ी वजह…

मकर संक्राति की सुबह से दान पुण्य का दौरा शुरू हो जाता है। धार्मिक स्थलों पर लोग पुण्य कमाने के लिए कई काम करते हैं। मकर संक्रांति पर सूर्य उत्तरायण का होता है इस कारण इस समय सूर्य की कीरणें व्यक्ति के लिए औषधि का काम करती हैं। सर्दी के मौसम में व्यक्ति के शरीर में कफ की मात्रा बढ़ जाती है। त्वचा में रूखापन आने लगता है। ऐसे में छत पर खड़े होकर पतंग उड़ाने से इन समस्याओँ से राहत मिलती है।

Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति पर पतंगबाजी करने की जानें बड़ी वजह…

पतंग उड़ाने से दिमाग सदैव सक्रिय बना रहता है। इससे हाथ और गर्दन की मांसपेशियों में लचीलापन आता है।  घर की छतों पर जब लोग पतंग उड़ाते हैं तो सूरज की किरणें एक औषधि की तरह काम करती हैं। पुराणों में उल्लेख है कि मकर संक्रांति पर पहली बार पतंग उड़ाने की परंपरा सबसे पहले भगवान श्रीराम ने शुरू की। बताया जाता है कि भगवान राम ने जो पतंग उड़ाई वह स्वर्गलोक में इंद्र के पास जा पहुंची थी। भगवान राम की इस परंपरा को आज भी निभाया जा रहा है।

Read More…
Corona Vaccine Price: भारत में कोरोना वैक्सीन मिलेगी सबसे सस्ती, 300 से भी कम है कीमत…
Virat Kohli Anushka Baby Girl: इतने करोड़ के आलीशान घर में रहेंगी अनुष्का-विराट की बेटी Anvi….

Share this story