Samachar Nama
×

अभिनेत्री महिमा चौधरी के बारे में नहीं जानते होंगे आप ये बातें

आज अभिनेत्री महिमा चौधरी का जन्मदिन हैं, महिमा का जन्म 13 सितंबर 1973 को दिल्ली में हुआ था। महिमा चौधरी के पिता उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और मां नेपाली थी। महिमा ने सुभाष घई की फिल्म परदेस से डेब्यू किया था। 2006 में महिमा ने बॉबी मुखर्जी से शादी की थी जो पेशे से आर्किटेक्ट हैं। हालांकि उनका पति से तलाक हो गया है।
अभिनेत्री महिमा चौधरी के बारे में नहीं जानते होंगे आप ये बातें

आज अभिनेत्री महिमा चौधरी का जन्मदिन हैं, महिमा ने अपने अभिनय करियर के दौरान कई फिल्मों में काम किया लेकिन जितनी सफलता उनको फिल्म परदेस से मिली थी उतनी आजतक नहीं मिली। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनकी लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं।अभिनेत्री महिमा चौधरी के बारे में नहीं जानते होंगे आप ये बातें

प्रारम्भिक जीवन
महिमा का जन्म 13 सितंबर 1973 को दिल्ली में हुआ था। महिमा चौधरी के पिता उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और मां नेपाली थी। अभिनेत्री महिमा चौधरी के दो भाई-बहन अकांशा (बहन) और सिद्धार्थ (भाई) हैं। महिमा की पढ़ाई दार्जलिंग के मशहूर कॉवेंट कॉलेज से हुई थी। इसके आद उन्होंने अपनी पढ़ाई लोरेटो कॉवेंट से पढ़ाई की। इसके अलावा उन्होंने अपनी स्ना​तक की पढ़ाई भी लोरेटो से की थी।अभिनेत्री महिमा चौधरी के बारे में नहीं जानते होंगे आप ये बातें

करियर
महिमा चौधरी ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मॉडलिंग में कदम रखा। महिमा ने इस दौरान एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट को जीत लिया। इसके बाद वो दिल्ली आ गई। 90 के दशक में ​महिमा ने कई छोटे छोटे विज्ञापनों में काम किया। जिसमें एक पेप्सी का विज्ञापन भी शामिल है। इस विज्ञापन में महिमा के साथ ऐश्वर्वा राय बच्चन और आमिर खान भी नजर आए थे। इसके बाद सुभाष घई की नजर महिमा पर पड़ी। उन्होंने उनको एक म्यूजिक चैनल में देखा था, तब उन्होंने तय किया कि वो महिमा को अपनी अगली फिल्म के लिए साइन करेंगे। उस वक्त घई अपनी फिल्म परदेस पर काम कर रहे थे। सुभाष घई की इस फिल्म के लिए 3000 लड़कियों ने ऑडिशन दिया था। लेकिन डायरेक्टर सुभाष घई महिमा चौधरी को फिल्म लिए परफेक्ट समझा और कास्ट कर लिया। परदेस में काम करने से पहले महिमा चौधरी का असली नाम रितु चौधरी था। सुभाष घई M लेटर को अपने लिए लकी चार्म मानते हैं इसलिए उन्होंने रितु बदलकर महिमा कर दिया। परदेस में महिमा को शाहरूख खान के अपोजिट लिया गया। ये फिल्म सुपरहिट हुई और एक ही फिल्म से महिमा रातोंरात सुपरस्टार बन गई। इस फिल्म के लिए उनको बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा वह इसी फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के रूप में भी नॉमिनेट हुई थी।अभिनेत्री महिमा चौधरी के बारे में नहीं जानते होंगे आप ये बातें

मशहूर फिल्में
परदेस के सुपरहिट होने के बाद महिमा ने दिल क्या करे (1999), दाग द फायर (1999), धड़कन (2000), ये तेरा घर ये मेरा घर (2001), दिल है तुम्हारा (2001), लज्जा (2002), ओम जय जगदीश (2002), बागबान (2003) जैसी फिल्मों में काम किया है। महिमा चौधरी को आखिरी बार फिल्म डार्क चॉकलेट में देखा गया था जो साल 2016 में रिलीज हुई थी।

अफेयर
महिमा का कई अभिनेताओं के साथ अफेयर के भी चर्चें हो चुके हैं। लेकिन उन्होंने कभी खुलकर इस विषय पर बात नहीं की हैं।अभिनेत्री महिमा चौधरी के बारे में नहीं जानते होंगे आप ये बातें

विवाद
महिमा ने खुलेतौर पर नहीं बल्कि दबी जुबान से सुभाष घई पर कास्टिंग काउच का आरोप लगा चुकी हैं। इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि, गड़े मुर्दे उखाड़ने का कोई फायदा नहीं।

शादी
महिमा चौधरी ने साल 2006 में बॉबी मुखर्जी से शादी की थी जो पेशे से आर्किटेक्ट हैं। हालांकि बीते दिन खबर आई थी कि उनका पति से तलाक हो गया है बाद में उन्होंने इन खबरों को अफवाह करार दिया। उनकी एक बेटी ​है जिसका नाम आर्याना है।अभिनेत्री महिमा चौधरी के बारे में नहीं जानते होंगे आप ये बातें

अवॉर्ड
महिमा को उनकी फिल्म परदेस के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

कमाई
अगर हम उनकी कमाई के बारें में बात करें तो इसके विषय पर कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं हैं।

आज अभिनेत्री महिमा चौधरी का जन्मदिन हैं, महिमा का जन्म 13 सितंबर 1973 को दिल्ली में हुआ था। महिमा चौधरी के पिता उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और मां नेपाली थी। महिमा ने सुभाष घई की फिल्म परदेस से डेब्यू किया था। 2006 में महिमा ने बॉबी मुखर्जी से शादी की थी जो पेशे से आर्किटेक्ट हैं। हालांकि उनका पति से तलाक हो गया है। अभिनेत्री महिमा चौधरी के बारे में नहीं जानते होंगे आप ये बातें

Share this story