Samachar Nama
×

आज भी परवीन की महक महसूस करते है महेश भट्ट, ऐसा था दोनों का रिश्ता

बॉलीवुड के महेश भट्ट आज अपना 71 वां जन्मदिन मना रहे है भले ही महेश भट्ट ने दो शादियां की हो लेकिन उनकी दीवानगी हमेशा परवीन बॉबी ही रही है जी हां फिल्म अर्थ से महेश भट्ट को सुपरहिट की सीढ़ी पर पहुंचाने वाली इस कपल का प्यार साल 1970 से ही शुरु हो गया था।हालांकि कपल कभी एक नहीं हो पाया उनकी याद में महेश ने फिलम वो लम्हे बनाई थी।
आज भी परवीन की महक महसूस करते है महेश भट्ट, ऐसा था दोनों का रिश्ता

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर महेशभट्ट आज अपना 71 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। महेश भट्ट ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में डायरेक्ट की हैं जिनमें अर्थ, आशिकी, सारांश जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके साथ ही महेश भट्ट ने अपनी फिल्मों से कई सितारों को ल़ॉन्च कर उनके करियर को चांद पर पहुंचाआ।महेश ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म संकट से साल 1970 में की थी।आज भी परवीन की महक महसूस करते है महेश भट्ट, ऐसा था दोनों का रिश्ता

महेश भट्ट ने दो शादियां की जिसमें उनकी पहली पत्नी किरण भट्ट 1970–1990) और वही साल 1986 में महेश ने सोनी राजदान से शादी रचाई।लेकिन महेश भट्ट जिसके साथ अफेयर की चर्चा में आए थे वो थी परवीन बॉबी।जी हां ऐसी एक्ट्रेस जो सिनेमाई पर्दे पर वह सबकुछ 70 के दशक में कर रही थीं, जो अपनी चाहत, आधुनिकता और आत्म निर्भरता के नाम पर महिलाएं आज करना चाहती हैं। उस समय महेश भट्ट की पहली पसंद हमेशा परवीन बॉबी रही है दोनों के प्यार का सिलसिला 1970 से ही शुरु हो गया था।आज भी परवीन की महक महसूस करते है महेश भट्ट, ऐसा था दोनों का रिश्ता

हालांकि तब महेश भट्ट भी शादीशुदा थे लेकिन वो अपनी पत्नी और बेटी पूजा भट्ट को छोड़कर परवीन बाबी के साथ रहने लगे थे। ये वो दौर था जब परवीन चोटी की स्टार थीं और महेश भट्ट एक फ्लॉप फिल्ममेकर।इतना ही नहीं आपको बता दें कि महेश भट्ट के साथ रोमांस के दौरान ही परवीन बाबी को मानसिक बीमारी शुरू हुई थी जिसे महेश भट्ट ने अपने कई इंटरव्यू में पैरानायड स्कित्ज़ोफ़्रेनिया बताया है।हालांकि महेश भट्ट ने  भी ये कबूल किया था कि वो परबीन बॉबी के प्यार में  है।आज भी परवीन की महक महसूस करते है महेश भट्ट, ऐसा था दोनों का रिश्ता

हालांकि साल 2005 में परवीन बॉबी ने महेश भट्ट का साथ छोड़ दिया और दुनिया को अलविदा कह गयी।जिनकी याद में महेश भट्ट ने फिल्म वो लम्हे बनाई थी।इस फिल्म को बनाकर महेश भट्ट ने परवीन बाबी के प्रति एक श्रद्धांजलि व्यक्त की थी।फिल्म में कंगना रानौत, शाईनी आहूजा मुख्य भूमिका में नजर आए थे।ये फिल्म हमेशा से ही महेश भट्ट के दिल के करीब रही है और आखिर हो भी क्यों ना आखिर ये उनकी पार्टनर की फिल्म है।फिल्म में कंगना जहां परवीन बॉबी के किरदार में थी तो वही शाईनी ने महेश भट्ट का रोल प्ले किया था।आज भी परवीन की महक महसूस करते है महेश भट्ट, ऐसा था दोनों का रिश्ता

एक समय परवीन की मौत के बाद महेश भट्ट ने अपने इंटरव्यू में उनके बारे में बात की थी महेश ने कहा था कि – एक दिन जब मैं घर लौटा तो देखा कि परवीन फिल्म का कॉस्ट्यूम पहने घर के एक कोने में बैठी हैं, उनके हाथ में चाकू था। मुझे देखते हुए परवीन ने चुप रहने का इशारा किया। दरवाजा बंद कर दो कोई हमें मार देगा। उस वक्त मैं समझ गया कि मैंने उसे खो दिया।आज भी परवीन की महक महसूस करते है महेश भट्ट, ऐसा था दोनों का रिश्ता

महेश ने आगे बताया कि -वो नहीं होती तो मैं कहां होता। उस औरत की बर्बादी ने ही मुझे आबाद किया है। परवीन बाबी को याद करते हुए महेश भट्ट ने कहा था- जब मैं श्मशान के बाहर खड़ा था तब परवीन की यादों ने मुझसे कहा- अगर अर्थ नहीं होती तो मैं आज कुछ नहीं होता। वो लम्हे फिल्म पर बात करते हुए उन्होंने कहा था- वो लम्हे मेरी जिंदगी के वो पल हैं जिन्हें मैंने जिया है महसूस किया है। मेरे अंदर उसकी महक आज भी है।गौरतलब है कि  महेश भट्ट की पहली निर्देशित फिल्म ‘अर्थ’ परवीन बाबी की ही लाइफ की कहानी है। इस फिल्म ने महेश भट्ट को रातों-रात स्टार बना दिया था।आज भी परवीन की महक महसूस करते है महेश भट्ट, ऐसा था दोनों का रिश्ता आज भी परवीन की महक महसूस करते है महेश भट्ट, ऐसा था दोनों का रिश्ता

बॉलीवुड के महेश भट्ट आज अपना 71 वां जन्मदिन मना रहे है भले ही महेश भट्ट ने दो शादियां की हो लेकिन उनकी दीवानगी हमेशा परवीन बॉबी ही रही है जी हां फिल्म अर्थ से महेश भट्ट को सुपरहिट की सीढ़ी पर पहुंचाने वाली इस कपल का प्यार साल 1970 से ही शुरु हो गया था।हालांकि कपल कभी एक नहीं हो पाया उनकी याद में महेश ने फिलम वो लम्हे बनाई थी। आज भी परवीन की महक महसूस करते है महेश भट्ट, ऐसा था दोनों का रिश्ता

Share this story