परवीन से अफेयर, बेटी के साथ शादी के बयान तक, जब विवादों के घेरे में आए महेश भट्ट
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और फिल्म मेकर महेश भट्ट पिछले काफी समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए है। उनको लेकर अलग अलग खबरें सामने आती रहती है। लेकिन महेश भट्ट ज्यादातर अपने विवाद को लेकर चर्चा में बने हुए है। सोशल मीडिया पर महेश भट्ट को इन दिनों कई सारे मीम और ट्वीट सामने आ रही है जिसके जरिए यूजर्स उनको खरी खोटी सुनाते हुए दिखाई दे रहे है। सिर्फ इतना ही नहीं महेश भट्ट को सुशांत सिंह राजपूत मामले में भी घसीटा जा रहा है। साथ ही महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती के रिश्ते को लेकर भी सवाल उठ रहे है। वैसे आपको बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब महेश भट्ट विवादों में आए है महेश भट्ट और विवादों से पुराना नाता है। आज हम आपको महेश भट्ट के उन्हीं पुराने विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं।
रिया और महेश भट्ट का चैट
हाल ही में महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती का एक चैट सामने आया था जिसमे ये कहा गया था कि ये रिया ने महेश को ये मैसेज उस वक्त भेजा था जब वो सुशांत के घर को छोड़कर चली आई थी। चैट के अनुसार महेश भट्ट के कहने पर ही रिया ने सुशांत को छोड़ा था। महेश भट्ट लगातार रिया को जिंदगी में आगे बढ़ने की सीख दे रहे थे। इस चैट के सामने आने के बाद से ही महेश भट्ट को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है और लोगों ने उनकी खरी खोटी भी सुनाई है।
परवीन के साथ अफेयर
महेश भट्ट का अफेयर 70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री परवीन बॉबी के साथ चला। ये बात उस वक्त की है जब परवीन बॉलीवुड की टॉप हीरोइन हुआ करती थी। उस वक्त महेश भट्ट पहले से ही शादी शुदा थे और उनकी एक बेटी भी थी। उस वक्त उनका ये अफेयर काफी विवादों में थे। परवीन बॉबी की मौत के बाद महेश भट्ट ने उनपर एक फिल्म बनाई जिसका नाम वो लम्हे था।
बेटी के साथ फोटोशूट
महेश भट्ट ने एक बार अपनी बड़ी बेटी पूजा भट्ट के साथ एक फोटोशूट करवाया था। जिसमे वो अपनी बेटी के होठों पर किस करते हुए नजर आ रहे थे। इस फोटोशूट पर काफी बवाल हुआ था लोगों ने तो महेश भट्ट को जान से मारने की धमकी तक डे डाली थी। आप खुद यहां इस तस्वीर में देख सकते है।

बेटी के साथ शादी पर बयान
एक बार महेश भट्ट ने अपनी बेटी पूजा भट्ट को लेकर कहा था कि अगर वो उनकी बेटी नहीं होती तो वो उनसे शादी कर लेते। उनके इस बयान पर भी काफी बवाल हो गया था। आपको बता दें कि पूजा महेश भट्ट की पहली पत्नी की बेटी और उनकी सबसे बड़ी बेटी है।
सोशल मीडिया पर #Boycott_Kangana ट्रेंड चलाने वालों को अभिनेत्री का जवाब
SSR Death Case: सुशांत मामले में सुब्रमण्यम स्वामी के इस खुलासे ने मचाई खलबली
फिर कंगना ने किया आमिर खान पर वार तो स्वरा ने कहा थक जा बहन, जाने पूरा मामला

