Samachar Nama
×

महेंद्र सिंह धोनी ने की कप्तानी में वापसी, इस पर दिग्गजों की प्रतिक्रिया

जयपुर.एशिया कप के सुपर 4 के मंगलवार को हुए मैच में टीम इंडिया की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी ने की थी। धोनी ने 696 दिन बाद टीम इंडिया की कप्तानी की है। इस मैच में टीम के कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया था। रोहित शर्मा को आराम देने के बाद ही टीम का
महेंद्र सिंह धोनी ने की कप्तानी में वापसी, इस पर दिग्गजों की प्रतिक्रिया

जयपुर.एशिया कप के सुपर 4 के मंगलवार को हुए मैच में टीम इंडिया की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी ने की थी। धोनी ने 696 दिन बाद टीम इंडिया की कप्तानी की है। इस मैच में टीम के कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया था। रोहित शर्मा को आराम देने के बाद ही टीम का कप्तान धोनी को बनाया गया था।

महेंद्र सिंह धोनी ने की कप्तानी में वापसी, इस पर दिग्गजों की प्रतिक्रिया

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी का यह 200 वां वनडे मैच था। इसके साथ ही धोनी टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा वनडे मैचों में कप्तानी भी कर चुके है। इस मैच को यादगार बनाने के लिए टीम की कमान धोनी को दी गई थी।

धोनी के इस मैच में कप्तान बनने के बाद क्रिकेट के दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं आने शुरू हो गई थी। आकाश चोपडा ने लाइव कमेंट्री में कहा कि धोनी बतौर कप्तान एक बार फिर से मैैदान पर आ गए है। उनके ​फैंस के लिए यह बात किसी अजूबे से कम नहीं है।

महेंद्र सिंह धोनी ने की कप्तानी में वापसी, इस पर दिग्गजों की प्रतिक्रिया

इसके साथ ही गावस्कर ने कहा है हकि धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया इस मैच को खेल रहा है। यह टीम मैनेजमेंट का एक अच्छा फैसला है। फाइनल से पहले बडे खिलाडियों को आराम मिल जाएगा और धोनी के प्रशंसको के लिए बहुत अच्छा लगा है यह।

महेंद्र सिंह धोनी ने की कप्तानी में वापसी, इस पर दिग्गजों की प्रतिक्रिया

हालांकि धोनी इस मैच में टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सके। लेकिन इस मैच को यादगार बना गए है। भारत इस टूर्नामेंट में फाइनल में पहुंच चुकी है। एशिया कप का फाइनल मैच 28 सितंबर हो होना है।

Share this story