Samachar Nama
×

कप्तान बनने के बाद भी जमीन से जुड़े रहे धोनी, टीम के लिए बन गए थे बस ड्राइवर

जयपुर( स्पोर्ट्स डेस्क)। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता भारत में ही नहीं विदेशों में भी रही है। महेंद्र सिंह धोनी मैदान में जितने गंभीर नजर आते हैं मैदान के बाहर उतने ही मजाकिया है। निजी जिंदगी में स्थिति के हिसाब से जमकर मौज मस्ती करते हैं। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वेरी वेरी
कप्तान बनने के बाद भी जमीन से जुड़े रहे धोनी, टीम के लिए बन गए थे बस ड्राइवर

जयपुर( स्पोर्ट्स डेस्क)। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता भारत में ही नहीं विदेशों में भी रही है। महेंद्र सिंह धोनी मैदान में जितने गंभीर नजर आते हैं मैदान के बाहर उतने ही मजाकिया है। निजी जिंदगी में स्थिति के हिसाब से जमकर मौज मस्ती करते हैं। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वेरी वेरी स्पेशल वीवीएस लक्ष्मण ने अपनी आत्मकथा ‘281 ऐंड बियॉन्ड’ में अपने साथ खिलाड़ियों से जुड़े कई रोचक किस्से लिखे हैं। कप्तान बनने के बाद भी जमीन से जुड़े रहे धोनी, टीम के लिए बन गए थे बस ड्राइवर इन्हीं में से एक किस्सा जो लक्ष्मण ने धोनी के बारे में लिखा है। बता दें की लक्ष्मण ने लिखा- मेरे साथ हमेशा रहने वाली यादों में से एक याद तब की है। जब महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम की बस चलाई थी। लक्ष्मण ने बताया है कि यह वाकया उनके 100 वें टेस्ट मैच के दौरान हुआ, जब धोनी नागपुर में टीम की बस को होटल तक चलाकर ले गए थे। कप्तान बनने के बाद भी जमीन से जुड़े रहे धोनी, टीम के लिए बन गए थे बस ड्राइवर  यही नहीं लक्ष्मण ने इसके आगे लिखा – मुझे अपनी आंखों में भरोसा नहीं हो रहा था। टीम का कप्तान बस चलाकर हमें मैदान से वापस ले जा रहा था। अनिल कुंबले के संन्यास के बाद धोनी का बतौर कप्तान पहला टेस्ट मैच था कि वह दुनिया से बेपरवाह थे। कप्तान बनने के बाद भी जमीन से जुड़े रहे धोनी, टीम के लिए बन गए थे बस ड्राइवर  वह ऐसे थे चुलबुले और जमीन से जुड़े हुए।पूर्व खिलाड़ी लक्ष्मण की माने तो धोनी ने कभी आनंद और चंचलता को नहीं खोया। उन्होंने बताया – मैं कभी भी धोनी जैसे किसी इंसान से नहीं मिला। जब वह टीम में आए तब उनका कमरा हर किसी के लिए खुला रहता। मेरे आखिरी टेस्ट मैच तक वह टीम इंडिया के सफल कप्तान बन चुके थे। तब भी वह सोने से पहले दरवाजा बंद नहीं करते थे। कप्तान बनने के बाद भी जमीन से जुड़े रहे धोनी, टीम के लिए बन गए थे बस ड्राइवर

Share this story