Mahashivratri 2021: महाशिवरात्रि पर बन रहा विशेष योग, जानिए पूजन का शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में पर्व त्योहारों को विशेष माना गया हैं वही महाशिवरात्रि का त्योहार कुछ ही दिनों में आने वाला हैं महाशिवरात्रि के पर्व पर इस बार विशेष मुहूर्त का निर्माण हो रहा हैं जिसमें पूजा करने से जातक को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। महाशिवरात्रि के महापर्व को लेकर भक्तों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं शिवभक्त इस महापर्व का सालभर इंतजार करते हैं शिव मंदिरों में इस त्योहार को बहुत ही भक्तिभाव से मनाया जाता हैं इस साल महाशिवरात्रि के पर्व पर विशेष मुहूर्त बन रहा हैं इस मुहूर्त में पूजा आराधना करने से इस त्योहार के फल में वृद्धि होती हैं तो आज हम आपको महाशिवरात्रि पर्व की पूजा का शुभ मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
पंचांग के मुताबिक महाशिवरात्रि का त्योहार 11 मार्च को फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी की तिथि को मनाया जाएगा। इस दिन चंद्रमा मकर राशि और सूर्य कुंभ राशि में रहेंगे। महाशिवरात्रि का पर्व शिव योग में मनाया जाएगा। इस दिन अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 8 मिनट से 12 बजकर 55 तक रहेगा।
महाशिवरात्रि पर सुबह स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लें। इसके बाद पूजा आरंभ करें। शिवरात्रि व्रत में नियमों का कठोरता से पालन करना चाहिए तभी इसका पूरा फल जातक को प्राप्त होता हैं इसके साथ ही महाशिवरात्रि के व्रत का पारण भी विधि पूर्वक करना चाहिए। सूर्योदय और चतुर्दशी तिथि के अस्त होने के मध्य समय में ही व्रत का पारण कर लेना चाहिए। महाशिवरात्रि पर शिव की पूजा चार बार की जाती हैं मान्यता के मुताबिक इस दिन शिव की पूजा रात्रि के समय एक बार या फिर संभव हो तो चार बार करनी चाहिए। वेदों में रात्रि के चार प्रहर बताए गए हैं इस दिन हर प्रहर में शिव पूजा की जाती हैं।