Maghi purnima 2021: माघ पूर्णिमा के दिन घर की सुख शांति के लिए करें पवित्र नदियों में स्नान
हिंदू धर्म पंचांग के मुताबिक माघ मास के शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को माघ पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता हैं माघ पूर्णिमा के दिन स्नान, दान जाप और तप का विशेष महत्व होता हैं माघ मास की पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करना जरूरी माना गया हैं मान्यताओं के मुताबिक माघ पूर्णिमा के दिन पूजा पाठ और दान करने से घर परिवार और जीवन में सुख शांति, संपन्नता का वास होता हैं इस दिन जरूरतमंदों को भोजन कराना चाहिए। गायों को हरा चारा खिलाना चाहिए। पक्षियों को दाना पानी जरूर देना चाहिए तो आज हम आपको माघ मास की पूर्णिमा के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
माघ पूर्णिमा के दिन भगवान शिव और श्री हरि विष्णु की पूजा का विशेष महत्व होता हैं इस पावन दिन पर माता लक्ष्मी को मिश्री, खीर का भोग लगाने से धन धान्य की प्राप्ति होती हैं इस पावन दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से आध्यात्मिक शक्ति की प्राप्ति होती हैं और शरीर निरोगी बना रहता हैं। इस दिन भगवान शिव का पंचामृत अभिषेक भी किया जाता हैं। भगवान शिव की पूजा में तिल के तेल का दीपक प्रज्जवलित करना शुभ माना जाता हैं मान्यताओं के मुताबिक माघ मास में पवित्र नदियों में किया गया स्नान रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करता हैं मान्यताओं के मुताबिक माघ पूर्णिमा पर स्नान मोक्ष प्रदान करने वाला हैं माघ पूर्णिमा पर राजस्थान के पुष्कर सरोवर में स्नान करने का विशेष महत्व बताया गया हैं। स्नान के उपरांत भगवान सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। सूर्य नारायण को शक्ति का प्रतीक माना गया हैं भगवान सूर्य देवता की पूजा से जीवन में आई हर तरह की परेशानियां दूर हो जाती हैं माघ मास में भगवान श्री हरि विष्णु के वासुदेव स्वरूप की पूजा की जाती हैं इस दिन तांबे के बर्तन में तिल भरकर दान करना लाभकारी होता हैं।