Samachar Nama
×

Madhya Pradesh: दमोह में पत्नी के ससुराल न जाने पर ससुर व साली की हत्या

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में पत्नी के सुसराल न जाने पर हुए विवाद में पति ने ससुर, साली की हत्या कर दी, वहीं पत्नी को गंभीर रुप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस नियंत्रण कक्षा से मिली जानकारी के अनुसार, पन्ना जिले के गुठिया अहिरवार की
Madhya Pradesh: दमोह में पत्नी के ससुराल न जाने पर ससुर व साली की हत्या

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में पत्नी के सुसराल न जाने पर हुए विवाद में पति ने ससुर, साली की हत्या कर दी, वहीं पत्नी को गंभीर रुप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस नियंत्रण कक्षा से मिली जानकारी के अनुसार, पन्ना जिले के गुठिया अहिरवार की दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के सनकुइया गांव में मुन्नी लाल अहिरवार की बेटी द्रौपदी से शादी हुई थी। गुठिया अपनी पत्नी द्रौपदी को लेने सनकुइयां आया था, द्रौपदी ने ससुराल मंे हो रहे बर्ताव के चलते पति के साथ जाने से इनकार कर दिया। इस पर विवाद हुआ तो मंगलवार की देर रात को गुठिया अहिरवार ने ससुर मुन्नी लाल, पत्नी द्रौपदी और साली अनी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

पुलिस नियंत्रण कक्ष के मुताबिक, गुठिया अहिरवार द्वारा कुल्हाड़ी से किए गए जान लेवा हमले में मुन्नी लाल व अनी की मौत हो गई, जबकि द्रौपदी की हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है ।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story