Samachar Nama
×

श्रीदेवी को याद कर भावुक हुईं माधुरी दीक्षित, बताया कैसी थी आखिरी मुलाकात

80 और 90 के दशक में अगर किसी बॉलीवुड की अभिनेत्री को सुपरस्टार जैसी ख्याती मिली थी तो वो सिर्फ अभिनेत्री श्रीदेवी थी। दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। उन्होंने अपने करियर में एक अच्छा मुकाम हासिल किया है। लेकिन उनके अचानक निधन की खबर ने हर किसी को चौंका
श्रीदेवी को याद कर भावुक हुईं माधुरी दीक्षित, बताया कैसी थी आखिरी मुलाकात

80 और 90 के दशक में अगर किसी बॉलीवुड की अभिनेत्री को सुपरस्टार जैसी ख्याती मिली थी तो वो सिर्फ अभिनेत्री श्रीदेवी थी। दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। उन्होंने अपने करियर में एक अच्छा मुकाम हासिल किया है। लेकिन उनके अचानक निधन की खबर ने हर किसी को चौंका दिया है। आपको बता दें कि श्रीदेवी को इस दुनिया को अलविदा कहे हुए लगभग एक साल पूरा होने वाला है।श्रीदेवी को याद कर भावुक हुईं माधुरी दीक्षित, बताया कैसी थी आखिरी मुलाकात आपको बता दें कि उनका निधन पिछले साल यानी 24 फरवरी 2018 को हुआ था। हाल ही में बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने श्रीदेवी के साथ अपनी आखिरी मुलाकात शेयर की है।श्रीदेवी को याद कर भावुक हुईं माधुरी दीक्षित, बताया कैसी थी आखिरी मुलाकात

माधुरी दीक्षित ने कहा कि, हम दोनों आखिरी बार मनीष मल्होत्रा की बर्थडे पार्टी में मिले थे। श्रीदेवी अपनी बेटियों जाह्नवी और खुशी कपूर के साथ आई थीं। वे बहुत खुश थीं। श्रीदेवी का यूं चले जाना बताता है कि जीवन कितना छोटा होता है। इसलिए ये जरूरी है कि हम हर एक दिन को संपूर्ण रूप से जिएं। अपने परिवारवालों और बच्चों को समय दें क्योंकि आपको पता नहीं है कि कल क्या होने जा रहा है। श्रीदेवी को याद कर भावुक हुईं माधुरी दीक्षित, बताया कैसी थी आखिरी मुलाकातश्रीदेवी के जाने से फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है। खैर अगर हम माधुरी दीक्षित के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म टोटल धमाल में नजर आएंगी।

श्रीदेवी को याद कर भावुक हुईं माधुरी दीक्षित, बताया कैसी थी आखिरी मुलाकात

ये इसी साल 22 फरवरी को रिलीज होने जा रही हैं। इसके अलावा माधुरी कलंक में नजर आएंगी। जिसमें उनके अलावा वरुण धवन, आलिया भट्ट, संजय दत्त, और सोनाक्षी सिन्हा भी हैं। फिल्म का निर्देशन करण जौहर कर रहे हैं, फिल्म 19 अप्रैल, 2019 को रिलीज होगी।श्रीदेवी को याद कर भावुक हुईं माधुरी दीक्षित, बताया कैसी थी आखिरी मुलाकात

Share this story