Samachar Nama
×

माधुरी दीक्षित ने पति के साथ मनाई शादी की 20वीं सालगिरह

इन दिनों बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित हॉलीडे मना रही है। उनकी शादी की 20वीं सालगिरह है, जिसकी कई तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इन सामने आई तस्वीरों में माधुरी दीक्षित डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है।
माधुरी दीक्षित ने पति के साथ मनाई शादी की 20वीं सालगिरह

इन दिनों बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित हॉलीडे मना रही है। वो अपने पति के साथ ​व्यस्त शेड्यूल से दूर क्वालिटी टाइम बिता रही है। आपको बता दें कि उनकी शादी की 20वीं सालगिरह है, जिसकी कई तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इन सामने आई तस्वीरों में माधुरी दीक्षित डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है।माधुरी दीक्षित ने पति के साथ मनाई शादी की 20वीं सालगिरहउन्होंने अपनी शादी की 20वीं सालगिरह को खूबसूरत अंदाज में सेलिब्रेट किया। एक तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि, ‘सोलमेट्स फॉरएवर।’ इसके अलावा माधुरी दीक्षित ने डॉक्टर नेने के साथ और भी तस्वीर शेयर की। अगर हम तस्वीर की बात करें तो माधुरी और उनके पति साथ में काफी प्यारे लग रहे थे। शादी के इतने सालों बाद भी उनकी बॉडिंग बेहद खास नजर आ रही है। जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों एक दूसरे के साथ शानदार केमिस्ट्री शेयर करते है। माधुरी दीक्षित ने पति के साथ मनाई शादी की 20वीं सालगिरहइस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा कि, ‘सालगिरह की बहुत बधाई हो डॉक्टर नेने। यहां जश्न मनाने के लिए और भी कई साल हैं।’माधुरी दीक्षित ने पति के साथ मनाई शादी की 20वीं सालगिरह

आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित और डॉक्टर नेने की शादी 18 अक्टूबर, 1999 में हुई थी। केवल सालगिरह पर ही नहीं, माधुरी दीक्षित अक्सर अपने पति के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो साझा करती हैं। माधुरी को आखिरी बार फिल्म कलंक में साथ देखा गया था जो बॉक्स आफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।माधुरी दीक्षित ने पति के साथ मनाई शादी की 20वीं सालगिरह

इन दिनों बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित हॉलीडे मना रही है। उनकी शादी की 20वीं सालगिरह है, जिसकी कई तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इन सामने आई तस्वीरों में माधुरी दीक्षित डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है। माधुरी दीक्षित ने पति के साथ मनाई शादी की 20वीं सालगिरह

Share this story