Samachar Nama
×

कांग्रेस की इस हरकत पर भड़के अभिनेता आर. माधवन, सोशल मीडिया पर लगा दी क्लास

बॉलीवुड और साउथ के अभिनेता आर. माधवन इस वक्त अपनी एक फिल्म में व्यस्त हैं। उनकी फिल्म का नाम रॉकेट्री है। फिल्म की कहानी इसरो के साइंटिस्ट नाम्बी नारायण की लाइफ पर बेस्ड होने वाली हैं। पिछले दिनों ही फिल्म से उनका लुक सामने आाया था। जिसको देखकर आप शॉक्ड हो जाएंगे। इस फिल्म के
कांग्रेस की इस हरकत पर भड़के अभिनेता आर. माधवन, सोशल मीडिया पर लगा दी क्लास

बॉलीवुड और साउथ के अभिनेता आर. माधवन इस वक्त अपनी एक फिल्म में व्यस्त हैं। उनकी फिल्म का नाम रॉकेट्री है। फिल्म की कहानी इसरो के साइंटिस्ट नाम्बी नारायण की लाइफ पर बेस्ड होने वाली हैं। पिछले दिनों ही फिल्म से उनका लुक सामने आाया था। जिसको देखकर आप शॉक्ड हो जाएंगे। इस फिल्म के जरिए आर. माधवन निर्देशन की दुनिया में डेब्यू कर रहे हैं। अपनी फिल्मों के अलावा आर. माधवन उन अभिनेताओं में से है जो हर मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। वो हमेशा अपने विचार सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक रखते हैं। कांग्रेस की इस हरकत पर भड़के अभिनेता आर. माधवन, सोशल मीडिया पर लगा दी क्लासइस बार भी आर. माधवन ने कुछ ऐसा ही किया। बीते दिन यानी गुरूवार को आर. माधवन ने कांग्रेस पार्टी के एक ट्वीट पर सवाल उठाए और अपने ही देश के प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाने के लिए निंदा की। सामने आए वीडियो में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को डॉमिनेटिंग और बड़ा दिखाया गया है।कांग्रेस की इस हरकत पर भड़के अभिनेता आर. माधवन, सोशल मीडिया पर लगा दी क्लास वहीं देश के प्रधानमंत्री को दब्बू और छोटा दिखाने की कोशिश की गई हैं। इस वीडियो को कांग्रेस पार्टी के वैरिफाइड ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट किया गया है। जो इस वक्त काफी ज्यादा वायरल हो रहा हैं। कांग्रेस पार्टी ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, चीन के राष्ट्रपति के साथ मोदी जी के रिश्ते का सही प्रदर्शन।कांग्रेस की इस हरकत पर भड़के अभिनेता आर. माधवन, सोशल मीडिया पर लगा दी क्लास

अभिनेता आर. माधवन ने इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘यह वीडियो वाकई बुरा है। राजनीतिक द्वंद कुछ भी हो लेकिन मोदी जी इस देश के प्रधानमंत्री हैं और आप चीन के सामने अपने ही देश को बेइज्जत कर रहे हैं।

इस वीडियो में मजाक करने का बहुत भद्दा तरीका इस्तेमाल किया गया है। अभिनेता आर. माधवन ने लिखा कि, कम से कम इस ट्विटर हैंडल से ये उम्मीद नहीं की गई थी।

Share this story