Samachar Nama
×

दोपहर के भोजन को सेहतमंद बनाना है तो शामिल करें ये पौष्टिक चीजें!

आधुनिकता और व्यस्तता के बढते दौरे में अकसर ऑफिस वर्किंग अपने आहार पर ध्यान नहीं दे पाते और जिसके चलते वे अनिवार्य पोषण से वंचित रह जाते हैं। हालांकि, इसका मुख्य जिम्मेदार समय की कमी को ठहराया जा सकता है जिसके कारण भूख लगने पर चाय, कॉफी या कुछ स्नैक्स का सहारा लिया जाता है।
दोपहर के भोजन को सेहतमंद बनाना है तो शामिल करें ये पौष्टिक चीजें!

आधुनिकता और व्यस्तता के बढते दौरे में अकसर ऑफिस वर्किंग अपने आहार पर ध्यान नहीं दे पाते और जिसके चलते वे अनिवार्य पोषण से वंचित रह जाते हैं। हालांकि, इसका मुख्य जिम्मेदार समय की कमी को ठहराया जा सकता है जिसके कारण भूख लगने पर चाय, कॉफी या कुछ स्नैक्स का सहारा लिया जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि, इन सभी के सेवन से बेशक ही आपकी भूख कम हो जाए, लेकिन इसके कारण आपको भविष्य में कई गंभीर और लाइलाज समस्याओं का सामना करना पड सकता है। लेकिन, सिर्फ कुछ पौष्टिक खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करने ने आप अपने पोषण के साथ सेहतमंद स्वास्थ भी हासिल कर सकते हैं-

  • स्प्राउट्स और सलाद को शरीर में ऊर्जा का संचार करेक फ्रैशनेस बढाने के लिए लाभकारी माना जाता है। आप चाहें तो सफेद और काले चने, दाल, पनीर जैसी पौष्टिक चीजों को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।
  • चावल को अपने आहार में शामिल करने से बचाव करना चाहिए क्योंकि यह नींद लीने में मददगार साबित होता है।
  • जितना हो सके चाय-कॉफी के सेवन से बचाव करें क्योंकि यह एसिडिटी और गैस की समस्या को न्यौता देते हैं। इतना ही नहीं, बहुत ठंडी चीजों सके सेवन से भी दूरी बनाकर रखना चाहिए।
  • अकसर कई लोग ऑफिस की कैंटीन और रेस्टोरेंट में भोजन करते हैं। लेकिन इस दौरान आपको वहां की साफ-सफाई का कास क्याल रखना चाहिए।
  • अगर आप अकसर बाहर से भोजन मंगवाते हैं तो आपको पाचन संबंधी समस्याएं जैसे पेट में जलन की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इस समस्या में सोडा और पुराना तेल डालकर बनाए गए चावलों के प्रयोग से बचाव करना चाहिए।
  • कई बार ऑफिस की कैंटीन में साफ-सफाई की समस्या रहती ही है लेकिनफल, सलाद और साधारण खान-पान के साथ लस्सी और फलों का जूस बेहतर मानते हैं।

Share this story