Samachar Nama
×

भगवान विष्णु को समर्पित इस आरती से बनाएं अपने दिन को शुभ

जयपुर। भगवान विष्णु की पूजा का दिन बृहस्पतिवार माना गया है। भगवान विष्णु को जगत का पालनकर्ता देव माना जाता है। इनकी आराधना करने से जीवन में भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु का आराधना करने से स्वस्थ जीवन और खुशहाल परिवार का आशीर्वाद मिलता हैं। भगवान विष्णु व देव गुरु बृहस्पति देव
भगवान विष्णु को समर्पित इस आरती से बनाएं अपने दिन को शुभ

जयपुर। भगवान विष्णु की पूजा का दिन बृहस्पतिवार माना गया है। भगवान विष्णु को जगत का पालनकर्ता देव  माना जाता है। इनकी आराधना करने से जीवन में भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु का आराधना करने से स्वस्थ जीवन और खुशहाल परिवार का आशीर्वाद मिलता हैं। भगवान विष्णु व देव गुरु बृहस्पति देव की पूजा व आराधना के लिए बृहस्पतिवार का दिन शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार बृहस्पतिवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है।

जय लक्ष्मी रमणा, जय लक्ष्मी रमणा।
सत्यनारायण स्वामी जन पातक हरणा॥ जय…
रत्‍‌न जडि़त सिंहासन अद्भुत छवि राजै।
नारद करत निराजन घण्टा ध्वनि बाजै॥ जय…
प्रकट भये कलि कारण द्विज को दर्श दियो।
बूढ़ा ब्राह्मण बनकर कांचन महल कियो॥ जय…
दुर्बल भील कठारो, जिन पर कृपा करी।
चन्द्रचूड़ एक राजा तिनकी विपत्ति हरी॥ जय…
वैश्य मनोरथ पायो श्रद्धा तज दीन्हों।
सो फल भोग्यो प्रभु जी फिर-स्तुति कीन्हीं॥ जय…
भाव भक्ति के कारण छिन-छिन रूप धरयो।
श्रद्धा धारण कीनी, तिनको काज सरयो॥ जय…
ग्वाल बाल संग राजा वन में भक्ति करी।
मनवांछित फल दीन्हों दीनदयाल हरी॥ जय…
चढ़त प्रसाद सवायो कदली फल, मेवा।
धूप दीप तुलसी से राजी सत्य देवा॥ जय…
श्री सत्यनारायण जी की आरती जो कोई नर गावै।
भगतदास तन-मन सुख सम्पत्ति मनवांछित फल पावै॥ जय…

 

 

Share this story