Samachar Nama
×

LIVE INDvsENG: भारत को पहला झटका,मुरली विजय आउट

जयपुर. भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले मैदान लॉर्डस में हो रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। भारत को पहले ही ओवर में मुरली विजय के रूप
LIVE INDvsENG: भारत को पहला झटका,मुरली विजय आउट

जयपुर. भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले मैदान लॉर्डस में हो रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। भारत को पहले ही ओवर में मुरली विजय के रूप में झटका लग गया है। विजय शून्य पर जेमस एंडरसन के शिकार बन गए। एक बार फिर भारत का टॉप आर्डर फ्लॉप हो रहा है।

LIVE INDvsENG: भारत को पहला झटका,मुरली विजय आउट

दोनों ही टीमों में दूसरे टेस्ट मैच में बदलाव देखने को मिला है। भारतीय टीम में शिखर धवन की जगह चेतेश्वर पुजारा को शामिल किया गया है। तो वहीं उमेश यादव की जगह कुलदीप यादव को शामिल किया गया है। वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड की तरफ से डेविड मलान की जगह ओली पोप को शामिल किया गया है। तो वहीं बेन स्टोक्स की जगह क्रिस वोक्स को शामिल किया गया है।

LIVE INDvsENG: भारत को पहला झटका,मुरली विजय आउट

दूसरा टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल बारिश के कारण रद्द करना पडा। गुरूवार को लॉर्डस के मैदान पर दिन भर बारिश रही थी। जिसके कारण मैच को पहले दिन रद्द करना पडा। यहां तक की दोनों टीमों के कप्तान पहले दिन टॉस के लिए भी नहीं आए। मैच के दूसरे दिन टॉस हुआ है।

 

LIVE INDvsENG: भारत को पहला झटका,मुरली विजय आउट

इंग्लैंड का लॉर्डस के मैदान पर​ पिछले सात सालों के देखा जाए तो अच्छा नहीं है। इन सात सालों में इंग्लैंड इस मैदान पर एक भी मैच नहीं जीत पाया है।

LIVE INDvsENG: भारत को पहला झटका,मुरली विजय आउट

आखिरी बार इंग्लैंड ने साल 2011 में भारत को हराया था।भारत की तरफ से पारी की शुरूआत करने मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा आए है। लेकिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेमस एंडरसन ने अपने कप्तान के फैसले को सही करते हुए पहले ही ओवर में मुरली विजय को आउट कर दिया। विजय अपना खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए केएल राहुल आए है। समाचार लिखे जाने तक भारत का स्कोर 3 ओवर में एक विकेट खोकर शून्य है।

Share this story