Samachar Nama
×

Sonu Sood: कोरोना से लड़की की मौत से दुखी सोनू सूद, कहा जिंदगी बहुत अन्याय पूर्ण है

कोरोना वायरस की दूसरी लहर देश में एक विकराल रूप ले चुकी है। अब तक इस भयानक बीमारी की चपेट में आने से ना जाने कितने लोगों की जाने तक जा चुकी हैं। वहीं कई लोग इलाज के लिए दर-दर भटक रहे हैं। बता दें हाल ही में दिल्ली के एक अस्पताल से एक वीडियो
Sonu Sood: कोरोना से लड़की की मौत से दुखी सोनू सूद, कहा जिंदगी बहुत अन्याय पूर्ण है

कोरोना वायरस की दूसरी लहर देश में एक विकराल रूप ले चुकी है। अब तक इस भयानक बीमारी की चपेट में आने से ना जाने कितने लोगों की जाने तक जा चुकी हैं। वहीं कई लोग इलाज के लिए दर-दर भटक रहे हैं। बता दें हाल ही में दिल्ली के एक अस्पताल से एक वीडियो सामने आया था जिसमे एक लड़की जो कोरोना से संक्रमित थी वो आलिया भट्ट की फिल्म डियर ज़िंदगी का गाना लव यू जिंदगी गाते हुए नजर आ रही थी। इस दौरान उसका इस गाने पर झूमना काफी सुर्खियों में बना हुआ था। Sonu Sood: कोरोना से लड़की की मौत से दुखी सोनू सूद, कहा जिंदगी बहुत अन्याय पूर्ण है

कई लोगों ने इस कोरोना संक्रमित लड़की के हौसले की तारीफ करते हुए नजर आए थे। लेकिन अंत में वो लड़की कोरोना से अपनी जंग हार गई। अब उस लड़की का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी अस्पताल की डॉक्टर मोनिका ने दी है।

Sonu Sood: कोरोना से लड़की की मौत से दुखी सोनू सूद, कहा जिंदगी बहुत अन्याय पूर्ण है

सोशल मीडिया पर उस लड़की के निधन कीखबर सामने आने के बाद ना सिर्फ उसके परिवार को शॉक्ड लगा बल्कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सोनू सूद भी उसके निधन से दुखी है।

Sonu Sood: कोरोना से लड़की की मौत से दुखी सोनू सूद, कहा जिंदगी बहुत अन्याय पूर्ण है

अभिनेता सोनू सूद ने डॉक्टर मोनिका के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा कि, जब इस बारे में पता चला तो उनके लिए भी ये किसी सदमे से कम नहीं था। इसने उन्हें तोड़कर रख दिया। अभिनेता ने लिखा कि बहुत बहुत दुख।

कभी सोचा नहीं था कि वो अपने परिवार को दोबारा देखने में सक्षम नहीं होगी। जिंदगी बहुत अन्याय पूर्ण है। कितने ही जीवन ऐसे थे जो जीने के लायक है। लेकिन खो दिए गए। ये मायने नहीं रखता कि हमारी जिंदगी कितनी ही सामान्य क्यों ना हो जाए। Sonu Sood: कोरोना से लड़की की मौत से दुखी सोनू सूद, कहा जिंदगी बहुत अन्याय पूर्ण हैअभिनेता सोनू सूद के पोस्ट को आप यहां पर देख सकते हैं। जिसमें उन्होंने लड़की के निधन पर शोक व्यक्त किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड के अभिनेता सोनू सूद पिछले काफी समय से लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं।

Eid ul Fitr 2021: बॉलीवुड कलाकारों ने फैंस को दी ईद उल फ़ित्र की मुबारकबाद

Eid Special Song: इन बॉलीवुड गानों से ईद पार्टी को बनाए खास, शानदार है लिस्ट

Shaheer Sheikh: जल्द पापा बनने वाले हैं अभिनेता शहीर शेख, पिछले साल रचाई थी रूचिका कपूर से शादी

Share this story