इस फिल्मों में दिखाया जा चुका है लेस्बियन रिलेशन
पिछले कुछ वक्त से एकता कपूर की वेब सीरीज द मैरिड वुमन काफी ज्यादा चर्चा में है। इस वेब सीरीज में लेस्बियन रिलेशन को एक अलग तरीके से दिखाया जाएगा। इस वेब सीरीज को लेकर काफी जबरदस्त चर्चा बनी हुई है। वही आज हम आपको बताने जा रहे है बॉलीवुड में किन फिल्मो में लेस्बियन रिलेशन को दिखाया गया है।
मार्गरिटा विद अ स्ट्रॉ
इस फिल्म को लोगो का काफी प्यार मिला। वही इस फिल्म को काफी विरोध का सामना भी करना पड़ा था। ये फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी है जिसे सेरिब्रल पाल्सी है वही वह पढाई के लिए यूएस जाती है जहा उसे एक पाकिस्तानी लड़की से प्यार हो जाता है।
शीर कोरमा
इस फिल्म में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और दिव्या दत्ता नज़र आई थी। इस फिल्म में दो महिला की कहानी को दिखया गया है जो एक दूसरे से प्यार करती है। ये फिल्म आपो जरूर देखनी चाहिए।
फायर
इस फिल्म में शबाना आजमी और नादिता दास मुख्य भूमिका में नज़र आई थी। इस फिल्म का निर्देशन दीपा मेहता ने किया था। इस फिल्म को लोगो ने काफी पसंद किया था। उस वक्त इस तरह के किरदार को निभाना काफी मुश्किल था।
डेढ़ इश्किया
इस फिल्म माधुरी दीक्षित और हुमा कुरैशी नज़र आई थी। इस फिल्म में LGBTQ+ कम्यूनटी को लेकर लोगो के नज़रिए को बढ़ने की कोशिश की गयी थी। ये एक काफी कामयाब फिल्म थी।