Samachar Nama
×

बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने की लता मंगेशकर की सलामती की दु​आ

लता मंगेशकर को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसकी वजह से उनकों मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया। जैसे ही इस बात की जानकारी इंडस्ट्री में आई सभी लोग लता के लिए दुआ करने लगे। बॉलीवुड से कई लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके उनके लिए दुआ की है। जिसमे हेमा मालिनी, शबाना आजमी जैसे नाम शामिल है।
बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने की लता मंगेशकर की सलामती की दु​आ

हिंदी सिनेमा की स्वर कोकिला लता मंगेशकर की तबीयत इन दिनों खराब चल रही है। यही कारण है कि उनको अस्पताल में भर्ती किया गया है। लता मंगेशकर को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसकी वजह से उनकों मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया। जैसे ही इस बात की जानकारी इंडस्ट्री में आई सभी लोग लता मंगेशकर के लिए दुआ करने लगे। बॉलीवुड से कई लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके उनके लिए दुआ की है।बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने की लता मंगेशकर की सलामती की दु​आ

अभिनेत्री हेमा मालिनी ने ट्वीट पर लिखा कि, ‘लता जी के लिए प्रार्थना करें जो कि अभी हाॅस्‍प‍िटल में एडमिट हैं और कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी हालत बहुत क्रिट‍िकल है। भगवान उन्‍हें इस हालत से निकलने में मदद करें और वे दोबारा हमारे बीच वापस आ जाएं। पूरा देश भारत रत्‍न और भारत की कोकिला लता जी के लिए प्रार्थना कर रहा है।’

वहीं अभिनेत्री शबाना आजमी ने ट्वीट कर लता के जल्‍द अच्‍छे होने की दुआ की है। उन्‍होंने लिखा कि, ‘आदाब और हजारों दुआएं कि आप फौरन अच्‍छी होकर घर वापस आ जाएं।’बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने की लता मंगेशकर की सलामती की दु​आ

एक्ट्रेस पूनम ढ‍िल्लन ने ट्वीट करके उनके सेहतमंद होने की दुआ की।

वहीं इंडिया टुडे के साथ बातचीत में गायिका लताजी की भतीजी रचना ने बताया कि, ‘हमने उन्हें बेहतर महसूस कराने के लिए भर्ती कराया था और अब वह पिछली रात की तुलना में ज्यादा सेहतमंद महसूस कर रही हैं। अगले 3-4 दिन में वह पूरी तरह ठीक हो जाएंगी। उनकी हालत अब स्थिर है और वह लगातार बेहतर हो रही हैं।’बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने की लता मंगेशकर की सलामती की दु​आ

लता मंगेशकर को बॉलीवुड में उनके योगदान और काम के लिए उनको भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और दादा साहेब फाल्के जैसे कई पुरस्कार अब तक मिल चुके हैं। इसके अलावा आपको बता दें कि, वो एक म्यूजिकल फैमिली से हैं और उन्होंने कुछ फिल्मों में संगीत का कंपोजीशन भी किया है। आपको बता दें कि बीते 28 सितंबर को लता मंगेशकर 90 साल की हो गई हैं।बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने की लता मंगेशकर की सलामती की दु​आ

लता मंगेशकर को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसकी वजह से उनकों मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया। जैसे ही इस बात की जानकारी इंडस्ट्री में आई सभी लोग लता के लिए दुआ करने लगे। बॉलीवुड से कई लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके उनके लिए दुआ की है। जिसमे हेमा मालिनी, शबाना आजमी जैसे नाम शामिल है। बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने की लता मंगेशकर की सलामती की दु​आ

Share this story