Samachar Nama
×

सावन के अंतिम सोमवार शिवलिंग में चढ़ाएं ये एक चीज, पूरी होगी सारी मनोकामना

जयपुर। भगवान शिव का प्रिय माह सावन जिसमें शिव पूजा की जाती है। सावन माह शिव भक्तों के लिए शुभ लाभ लेकर आता है। सावन में भोलेनाथ को प्रसन्न करना बहुत ही आसान माना जाता है। सावन में अक्सर आपने देखा होगा भोले बाबा के भक्त कांवरियों के रूप में शिव का जलाभिषेक करते हैं।
सावन के अंतिम सोमवार शिवलिंग में चढ़ाएं ये एक चीज, पूरी होगी सारी मनोकामना

जयपुर। भगवान शिव का प्रिय माह सावन जिसमें शिव पूजा की जाती है। सावन माह शिव भक्तों के लिए शुभ लाभ लेकर आता है। सावन में भोलेनाथ को प्रसन्न करना बहुत ही आसान माना जाता है। सावन में अक्सर आपने देखा होगा भोले बाबा के भक्त कांवरियों के रूप में शिव का जलाभिषेक करते हैं। अगर इस सावन आपने शिव पूजा की है उसमें कोई कमी रह गई है तो उसे दूर करने के लिए आपको सावन के अंतिम सोमवार के दिन भगवान शिव की मूर्ति में या शिवलिंग में सिर्फ एक चीज चढ़ानी है इसे चढाने से पूजा में रही सारी कमी दूर हो जाएंगी। इसको चढाने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होंगे और शिव कृपा हमेशा आप पर बनी रहेगी।

सावन के अंतिम सोमवार शिवलिंग में चढ़ाएं ये एक चीज, पूरी होगी सारी मनोकामना

सावन में शिव पूजा में वैसे तो विशेष महत्व जलाभिषेक के साथ बेल पत्र चढाने का रहता है, बेलपत्र चढाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। लेकिन अगर भगवान शिव की विशेष कृपा चाहते हैं तो सावन के अंतिम सोमवार के दिन भगवान शिव को कच्चा दूध चढाएं।

सावन के अंतिम सोमवार शिवलिंग में चढ़ाएं ये एक चीज, पूरी होगी सारी मनोकामना

शिवलिंग में अगर जलपात्र में कच्चा दूध भरकर चढाने से भगवान भोलेनाथ अत्यंत प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही भगवान शिव के मंत्र का मन ही मन जाप करते हैं। लेकिन भगवान शिव को कच्चा दूध चढाने से पहले इस बात का ध्यान रखें की दूध को तांबे के लौटे में न रखें।

सावन के अंतिम सोमवार शिवलिंग में चढ़ाएं ये एक चीज, पूरी होगी सारी मनोकामना

बल्कि दूध को स्टील के लोटे में रखें या चांदी के बर्तन में रख कर चढाएं। तांबे में दूध रखने से वह विष बन जाता है। ऐसा माना जाता है।इसलिए सावन के अंतिम सोमवार को जरुर शिवलिंग में कच्चा दूध चढाएं, व शिव पूजा कर शिव को प्रसन्न करके शिव की कृपा अपने ऊपर बनाएं रखें।

Share this story