Samachar Nama
×

बुर्ज खलीफा से भी बड़ा उल्कापिंड तेजी से बढ़ रहा है धरती की ओर

जयपुर। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने हाल ही में रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि अंतरिक्ष से एक विशालकाय उल्कापिंड तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। इसका आकार दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज ख़लीफ़ा से भी बड़ा बताया गया है। वैज्ञानिकों ने जानकारी दी है कि 2002-AJ129 नाम का यह उल्कापिंड
बुर्ज खलीफा से भी बड़ा उल्कापिंड तेजी से बढ़ रहा है धरती की ओर

जयपुर। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने हाल ही में रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि अंतरिक्ष से एक विशालकाय उल्‍कापिंड तेजी से पृथ्‍वी की ओर बढ़ रहा है। इसका आकार दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज ख़लीफ़ा से भी बड़ा बताया गया है। वैज्ञानिकों ने जानकारी दी है कि 2002-AJ129 नाम का यह उल्‍कापिंड तेजी से धरती से टकरा सकता है और भारी मात्रा में नुकसार कर सकता है। नासा ने इसके बारे में चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यह धूमकेतु अगर पृथ्‍वी से टकरा गया तो दुनिया में कयामत आ सकती है।बुर्ज खलीफा से भी बड़ा उल्कापिंड तेजी से बढ़ रहा है धरती की ओर

इसी की तरह से पहले गत वर्ष एक अन्य आकाशगंगा से आया हुआ उल्‍कापिंड धरती के बिल्कुल नजदीक से गुज़रा था जो किसी मौत से कम नहीं था ये भी उसी तरह से दिखाई पड़ता है। इस वजह से नासा के वैज्ञानिक भी काफी डरे हुयें है। ये आफत अंतरिक्ष से दोबारा आ रही है और तेजी से आ रही है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि यह उल्कापिंड लगभग 0.7 मील बड़ा है। इसका नासा ने अंतरिक्ष में स्थित अपनी ताकतवर दूरबीन हबल की मदद से पता लगाया है। और बताया कि यह उल्का पिंड सीधे तौर पर धरती से नहीं टकराएगा।बुर्ज खलीफा से भी बड़ा उल्कापिंड तेजी से बढ़ रहा है धरती की ओर

इसका कारण है कि इसका पथ वायुमंडल के घर्षण के कारण विचलित हो चुका है। इस उल्‍कापिंड की गति 67,000 मील प्रति घंटा यानी लगभग 1,07,826 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार आंकी गई है। 2002-AJ129 नामक इस उल्‍कापिंड को धरती के लिए बहुत ही खतरनाक माना जा रहा है क्योंकि ये आकार में काफी बड़ा है। अगर यह धरती से टकार जाता है तो उसका विस्फोट किसी परमाणु बम के हमले से कई गुना ज्यादा हो सकता है। इसके टकराने के बाद पृथ्वी का तापमान 8 डिग्री तक गिर जाएगा और हस सब हिम युग में पहुंच जाएंगे। तो सोचो वो दुनिया कैसी होगी।बुर्ज खलीफा से भी बड़ा उल्कापिंड तेजी से बढ़ रहा है धरती की ओर

Share this story