लेडी गागा ने संस्कृत में किया पोस्ट, हो रहा वायरल
हॉलीवुड की मशहूर पॉप सिंगर और अभिनेत्री लेडी गागा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसका कारण है हाल ही में उनके द्वारा किया गया एक ट्वीट जो काफी चर्चा बटोर रहा है। जो बेहद खास है। वैसे तो लेडी गागा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने ऐसा ट्वीट किया है, जिसने सबको हैरान करके रख दिया है। खासकर लेडी गागा के भारतीय फैंस के लिए उनका यह ट्वीट काफी चौंकाने वाला है। बात ये है कि लेडी गागा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर संस्कृत का एक श्लोक साझा किया है। उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, सिर्फ इतना ही नहीं लोग उनके इस ट्वीट पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
पॉप स्टार लेडी गागा ने अपने ट्वीट में लिखा कि, ‘लोका समस्ता सुखिनो भवंतु’ इस श्लोक का हिंदी अनुवाद है कि, ‘दुनिया में सभी लोग खुश रहें।’
उनके इस ट्वीट को 1 लाख 34 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिले हैं, साथ ही लोगों ने इसे 35 हजार से भी ज्यादा बार रिट्वीट किया है। लेडी गागा का यह ट्वीट संस्कृत के मंत्र ‘स्वस्तिप्रजाभ्यः परिपालयंतां न्यायेन मार्गेण महीं महीशाः। गोब्राह्मणेभ्यः शुभमस्तु नित्यं लोकाः समस्ताः सुखिनोभवंतु ॥ ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः” का हिस्सा है।
Lokah Samastah Sukhino Bhavantu
— Lady Gaga (@ladygaga) October 19, 2019
इसका हिंदी अनुवाद है कि, ‘दुनिया में सभी जगह, सभी लोग खुश और स्वतंत्र रहें और मेरे जीवन के विचार, शब्द और कार्य किसी तरह से उस खुसी और उस स्वतंत्रता में योगदान दे सकें।’
लेडी गागा का ये ट्वीट इन दिनों काफी ज्यादा वायरल हो रहा है वहीं लोग भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।