Samachar Nama
×

केआईवाईजी (राउंडअप) : पदक तालिका में महाराष्ट्र टॉप पर कायम

खेलो इंडिया यूथ गेम्स (केआईवाईजी)-2019 में सोमवार को कर्नाटक को सबसे ज्यादा फायदा हुआ लेकिन ओवरऑल पदक तालिका के शीर्ष चार स्थानों में कोई बदलाव नहीं हुआ। मेजबान महाराष्ट्र 59 स्वर्ण, 48 रजत और 59 कांस्य पदकों के साथ कुल 166 पदक लेकर टॉप पर बना हुआ है। दिल्ली कुल 115 पदकों (43 स्वर्ण, 31
केआईवाईजी (राउंडअप) : पदक तालिका में महाराष्ट्र टॉप पर कायम

खेलो इंडिया यूथ गेम्स (केआईवाईजी)-2019 में सोमवार को कर्नाटक को सबसे ज्यादा फायदा हुआ लेकिन ओवरऑल पदक तालिका के शीर्ष चार स्थानों में कोई बदलाव नहीं हुआ। मेजबान महाराष्ट्र 59 स्वर्ण, 48 रजत और 59 कांस्य पदकों के साथ कुल 166 पदक लेकर टॉप पर बना हुआ है। दिल्ली कुल 115 पदकों (43 स्वर्ण, 31 रजत और 41 कांस्य) के साथ दूसरे जबकि हरियाणा कुल 107 पदकों (36 स्वर्ण, 34 रजत और 37 कांस्य) के साथ तीसरे नंबर पर कायम है।

कर्नाटक छठे दिन सोमवार को छह स्वर्ण पदक जीतने के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार है। कर्नाटक के अब 25 स्वर्ण, 22 रजत और 13 कांस्य हो गए हैं जिससे उसके कुल पदकों की संख्या 60 हो गई है।

तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश ने अंकतालिका में स्थानों की अदला बदली की। तमिलनाडु सोमवार को चार स्वर्ण जीतते हुए 21 स्वर्ण, 29 रजत और 17 कांस्य पदकों के साथ कुल 67 पदक लेकर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है जबकि सोमवार को सिर्फ दो स्वर्ण जीतने के कारण यूपी की टीम छठे स्थान पर खिसक गई है।

यूपी के खाते में हालांकि तमिलनाडु से अधिक 71 पदक हैं लेकिन रजत पदकों के मामले में वह पिछड़ गया है। यूपी के खाते में 21 स्वर्ण, 21 रजत और 29 कांस्य पदक है।

कर्नाटक ने तैराकी में दांव पर लगे 15 स्वर्ण पदकों में से छह स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इन छह स्वर्ण में से दो स्वर्ण तो एसपी लिखित ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल और 50 मीटर बैकस्ट्रोक में जीते।

कर्नाटक के लिखित ने सोमवार को विजेता बनकर उभरे। उन्होंने तीन स्वर्ण जीते और तैराकी में कर्नाटक के पदकों की संख्या को पांच तक पहुंचा दिया। लिखित ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल और 50 मीटर बैकस्ट्रोक के अलावा चार गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में भी सोना हासिल किया।

लिखित के टीमसाथी श्रीहरि नटराज ने भी पांच स्वर्ण पदक जीते। लिखित पिछले साल तिरुवनंतपुरम में हुई राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में दो रजत पदक जीत चुके हैं।

सोमवार को तैराकी में महाराष्ट्र और तमिलनाडु ने दो-दो जबकि दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, केरल और उत्तर प्रदेश ने एक-एक स्वर्ण जीते।

महाराष्ट्र के लिए केनिशा गुप्ता ने 50 मीटरफ्रीस्टाइल और अपेक्षा फर्नाडीज ने 200 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण जीते। केनिशा का यह तीसरा व्यक्तिगत और अपेक्षा का दूसरा पदक है।

हॉकी के फाइनल में हरियाणा ने पंजाब को 1-0 से हराकर लड़कों के अंडर-17 वर्ग का खिताब जीता।

निशानेबाजी में चंडीगढ़ के दो भाइयों-उदयवीर सिद्धू और विजयवीर सिद्धु की जोड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया और दो पदक जीते।

उदयवीर ने लड़कों के अंडर-17 वर्ग के 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण जबकि विजयवीर को लड़कों के अंडर-21 वर्ग के 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

लड़कों के अंडर-21 वर्ग के 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जूनियर विश्व कप में स्वर्ण पदक जीत चुके पंजाब के अर्जुन सिह चीमा ने विजयवीर को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story