Samachar Nama
×

केआईवाईजी (मुक्केबाजी) : हरियाणा का दमदार प्रदर्शन, जीते 8 स्वर्ण पदक

हरियाणा के मुक्केबाजों ने शुक्रवार को यहां जारी खेलो इंडिया यूथ गेम्स (केआईवाईजी)-2019 के अंडर-17 वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए आठ स्वर्ण पदक अपने नाम किए। लड़कों एवं लड़कियों के अंडर-17 वर्ग में हरियाणा ने आठ स्वर्ण के अलावा आठ रजत और 15 कांस्य पदकों के साथ कुल 31 पदक जीते। जीत के प्रबल
केआईवाईजी (मुक्केबाजी) : हरियाणा का दमदार प्रदर्शन, जीते 8 स्वर्ण पदक

हरियाणा के मुक्केबाजों ने शुक्रवार को यहां जारी खेलो इंडिया यूथ गेम्स (केआईवाईजी)-2019 के अंडर-17 वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए आठ स्वर्ण पदक अपने नाम किए। लड़कों एवं लड़कियों के अंडर-17 वर्ग में हरियाणा ने आठ स्वर्ण के अलावा आठ रजत और 15 कांस्य पदकों के साथ कुल 31 पदक जीते। जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे अंकित नरवाल, वंशज और प्रीती दहिया ने राज्य द्वारा किए गए इस शानदार प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाई।

मेजबान महाराष्ट्र कुल पदक जीतने के मामले में दूसरे स्थान पर रहा और पांच स्वर्ण जीते। मणिपुर की लड़कियों ने भी निराश नहीं किया और दो स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।

इसके अलावा, मध्यप्रदेश, चंडीगढ़, पंजाब, कर्नाटक और राजस्थान ने एक-एक स्वर्ण पदक जीता।

सर्बिया में हुए सातवें नेशन्स कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली महाराष्ट्र की मितिका गुनेले ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और 66 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। फाइनल में हरियाणा की मुस्कान उनसे पार पाने में कमयाब नहीं हो पाई।

मितिका ने पिछले साल हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भी सोना का तमगा हासिल किया था।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story