Samachar Nama
×

सलमान के शो बिग बॉस 13 में नजर आएंगी गोविंदा की भांजी

कृष्णा अभिषेक की बहन और गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने बिग बॉस 13 का कान्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। इन दिनों वे अपने बैग पैक करने में बिजी हैं। बिग बॉस हाउस में आरती सिंह का आना लगभग तय माना जा रहा है। आपको बता दें कि आप अभिनेत्री आरती सिंह को कई टीवी शोज में देख चुके हैं।
सलमान के शो बिग बॉस 13 में नजर आएंगी गोविंदा की भांजी

छोटे परदे का मशहूर विवादित शो बिग बॉस 13 जल्द ही शुरू होने वाला है। ये शो इसी 29 सितंबर से प्रसारित होगा। इस बार इस शो में कई जाने माने सितारों के एंट्री लेने की संभावना है। इसी लिस्ट में एक और नाम शामिल है वो कोई और नहीं बल्कि कृष्णा अभिषेक की बहन और गोविंदा की भांजी आरती सिंह है।सलमान के शो बिग बॉस 13 में नजर आएंगी गोविंदा की भांजी

स्पॉटबॉय ने सूत्र के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि, आरती सिंह ने बिग बॉस 13 का कान्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। इन दिनों वे अपने बैग पैक करने में बिजी हैं। बिग बॉस हाउस में आरती सिंह का आना लगभग तय माना जा रहा है। सलमान के शो बिग बॉस 13 में नजर आएंगी गोविंदा की भांजीआपको बता दें कि आप अभिनेत्री आरती सिंह को कई टीवी शोज में देख चुके हैं। जिसमे उड़ान, मायका, देवों के देव महादेव, वारिश, गृहस्थी, ससुराल सिमर का, उतरन जैसे कई सीरियल्स शामिल है। पिछली बार आरती सीरियल उड़ान में पूनम श्रॉफ के रोल में नजर आई थी।सलमान के शो बिग बॉस 13 में नजर आएंगी गोविंदा की भांजी

अगर हम आरती सिंह की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो इन दिनों दिल मिल गए से मशहूर अभिनेता अयाज खान को डेट कर चुकी हैं। दोनों कलर्स के शो परिचय: नई जिंदगी के सपनों का में साथ दिखे थे। उन्होंने 3 साल तक एक-दूजे को डेट किया। फिर निजी कारणों की वजह से दोनों अलग हो गए थे।सलमान के शो बिग बॉस 13 में नजर आएंगी गोविंदा की भांजी

कृष्णा अभिषेक की बहन और गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने बिग बॉस 13 का कान्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। इन दिनों वे अपने बैग पैक करने में बिजी हैं। बिग बॉस हाउस में आरती सिंह का आना लगभग तय माना जा रहा है। आपको बता दें कि आप अभिनेत्री आरती सिंह को कई टीवी शोज में देख चुके हैं। सलमान के शो बिग बॉस 13 में नजर आएंगी गोविंदा की भांजी

Share this story