Samachar Nama
×

कोविड-19 मामले : देश ने छुआ 9 लाख का खतरनाक आंकड़ा

भारत में लगातार दूसरे दिन कोविड-19 मामलों में 24 घंटों में 28 हजार से अधिक की वृद्धि दर्ज की। स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को आए आंकड़ों के अनुसार देश में 23,727 लोगों की मौत के साथ मामलों की संख्या 9 लाख को पार कर 9,06,752 हो गई है। चिंताजनक बात ये भी है कि मामलों
कोविड-19 मामले : देश ने छुआ 9 लाख का खतरनाक आंकड़ा

भारत में लगातार दूसरे दिन कोविड-19 मामलों में 24 घंटों में 28 हजार से अधिक की वृद्धि दर्ज की। स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को आए आंकड़ों के अनुसार देश में 23,727 लोगों की मौत के साथ मामलों की संख्या 9 लाख को पार कर 9,06,752 हो गई है। चिंताजनक बात ये भी है कि मामलों में 1 लाख की वृद्धि महज तीन दिनों में हुई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में 28,498 नए मामले और 553 मौतें दर्ज हुईं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अब तक 5,71,459 रोगी ठीक हुए हैं, जो कि देश में सक्रिय मामलों की संख्या 3,11,565 से लगभग दोगुने हैं।

रिकवरी की दर 63.02 प्रतिशत पर पहुंच गई है। फिर भी भारत, अमेरिका और ब्राजील के बाद दुनिया में तीसरा सबसे बुरी तरह प्रभावित देश बना हुआ है।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 2,86,247 नमूनों का परीक्षण किया गया।

राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र 2,60,924 मामलों और 10,482 मौतों के साथ सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। इसके बाद तमिलनाडु में 1,42,798 मामले और 2,032 मौतें दर्ज हुईं हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 1,246 नए मामले आए और 40 मौतें हुईं। यहां अब तक कुल 1,13,740 मामले और 3,411 मौतें दर्ज हो चुकी हैं।

10 हजार से अधिक मामलों वाले राज्यों में गुजरात (42,722), उत्तर प्रदेश (38,130), राजस्थान (24,936), मध्य प्रदेश (18,207), पश्चिम बंगाल (31,448), हरियाणा (21,894), कर्नाटक (41,581), आंध्र प्रदेश (31,103) , तेलंगाना (36,221), असम (16,806), और बिहार (17,959) शामिल हैं।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार वैश्विक स्तर पर मामलों की कुल संख्या 1.3 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है, वहीं अब तक 5.72 लाख से अधिक मौतें हो चुकी हैं।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story