Samachar Nama
×

अफ्रीका में Kovid-19 मामले 43 लाख के पार

अफ्रीका में कोविड-19 मामलों की संख्या 43,01,375 तक पहुंच गई है। यह जानकारी अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने दी है। साथ ही कहा है कि देश में इस घातक बीमारी के कारण मरने वालों की संख्या 1,14,598 हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अफ्रीकी संघ (एयू) की विशेष
अफ्रीका में Kovid-19 मामले 43 लाख के पार

अफ्रीका में कोविड-19 मामलों की संख्या 43,01,375 तक पहुंच गई है। यह जानकारी अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने दी है। साथ ही कहा है कि देश में इस घातक बीमारी के कारण मरने वालों की संख्या 1,14,598 हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अफ्रीकी संघ (एयू) की विशेष स्वास्थ्य एजेंसी अफ्रीका सीडीसी ने गुरुवार को यह भी बताया कि पूरे महाद्वीप में अब तक 38,68,129 मरीज बीमारी से उबर चुके हैं। वहीं ज्यादातर मामले दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, ट्यूनीशिया, इथियोपिया और मिस्र के हैं।

मामलों की संख्या को लेकर बात करें तो दक्षिणी अफ्रीका इस महाद्वीप का सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है। उसके बाद उत्तरी अफ्रीका और पूर्वी अफ्रीका में संक्रमण का खासा प्रकोप है। वहीं अफ्रीकी स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार मध्य अफ्रीका महाद्वीप का सबसे कम कोरोना प्रभावित क्षेत्र है।

बता दें कि अफ्रीकी देशों को विभिन्न स्रोतों से अब तक लगभग 3.38 करोड़ कोविड-19 वैक्सीन डोज मिल चुके हैं।

न्यूज सत्रोत आईएएनएस

Share this story