Samachar Nama
×

जानिए कंडोम का इस्तेमाल करने के बाद भी लोगों में क्यों बढ़ रही है यौन संक्रमित बीमारियां

यौन संक्रमित रोगों के बढ़ने के पीछे सबसे मुख्य कारण लोगों का जागरूक नहीं होना पाया जाता है। इस तरह की बीमारियों को रोकने में कंडोम एक अहम भूमिका निभाता है लेकिन अनचाही गर्भावस्था और यौन संचारित बीमारियों से आपकी कंडोम भी मदद नहीं कर सकता है यदि आप कंडोम गलत तरीके से इस्तेमाल कर
जानिए कंडोम का इस्तेमाल करने के बाद भी लोगों में क्यों बढ़ रही है यौन संक्रमित बीमारियां

यौन संक्रमित रोगों के बढ़ने के पीछे सबसे मुख्य कारण लोगों का जागरूक नहीं होना पाया जाता है। इस तरह की बीमारियों को रोकने में कंडोम एक अहम भूमिका निभाता है लेकिन अनचाही गर्भावस्था और यौन संचारित बीमारियों से आपकी कंडोम भी मदद नहीं कर सकता है यदि आप कंडोम गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं। दुर्भाग्य से,  वैज्ञानिकों ने हाल ही में पाया है कि कंडोम के इस्तेमाल करने के मामले में होने वाली गलतियां एक आम बात हैं।

सबसे आम गलतियों की अगर हम बात करें तो उनमें कंडोम को संभोग के दौरान पहनने के बाद संभोग से पहले ही इसे उतारने की कोशिश करते हैं जिससे कि वीर्य के कंडोम की नोक पर गिरने में नाकाम रह जाता है जिससे कि उसके टूटने का खतरा भी रहता है। अक्सर लोगों में देखा गया है कि दोनों पार्टनर में एक कंडोम के यूज करने के खिलाफ रहता है जिसकी वजह से कंडोम के उपयोग के बारे में लोगों तक सही जानकारी नहीं पहुंच पाती है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, सही तरीके से अगर कंडोम का इस्तेमाल किया जाए तो इसकी मदद से 98 प्रतिशत तक गर्भधारण को रोका जा सकता है। आमतौर पर, कंडोम के उपयोग करने के बाद भी अनचाही गर्भावस्था की दर करीब 15 प्रतिशत ही है।

वैज्ञानिकों ने 14 देशों में किए गए 50 तरह के अध्ययनों में पश्चिमी देशों जैसे कि संयुक्त राज्य और यूनाइटेड किंगडम में विविध समूहों, विवाहित व्यक्तियों, सेक्स वर्कर्स और कॉलेज के छात्रों द्वारा कंडोम का यूज करने को लेकर कई सवाल किए और डेटा कलेक्ट किए।

सभी 50 अध्ययनों का विश्लेषण करने पर यह पाया गया कि कंडोम के उपयोग करने में लोगों के बीच कई तरह की गलतियां पाई गई है। 17 प्रतिशत से लेकर 51.1 प्रतिशत तक लोगों का यह कहना था कि वे संभोग करने के दौरान बीच में कंडोम लगाते हैं। अन्य ने बताया कि यौन क्रिया करने के बहुत देर बाद वो कंडोम को लगाना सही मानते हैं।

इसके अलावा 25.3 प्रतिशत तक लोगों का कहना था कि वे कंडोम को पहनने की बजाय पहले उसके कवर को खोलते हैं। लगभग 75 प्रतिशत पुरुष और 82 प्रतिशत महिलाओं में यह पाया गया कि इस्तेमाल करने से पहले ही कंडोम को किसी ना किसी तरह से डैमेज कर देते हैं।

 

Share this story