Samachar Nama
×

वैज्ञानिकों ने सुलझाई गुत्थी, शरीर में सुबह की अकड़न क्यों होती है

वैज्ञानिकों ने सुबह की अकड़न को समझने के लिए एक शोध किया। जिसमें इस बात का खुलासा हुआ कि अकड़न शरीर के एक ही अवस्था में रहने के कारण नहीं होती है बल्कि ये एक बायलॉजिकल प्रतिक्रिया होती है जो हमारे शरीर की सूजन को दबाने की वजह से हमारे शरीर को महसूस होती है।
वैज्ञानिकों ने सुलझाई गुत्थी, शरीर में सुबह की अकड़न क्यों होती है

जयपुर। आपने कभी ये गौर किया होगा कि आप रोज जब उठते है,तो आपका शरीर अकड़ा हुआ रहता है। इससे आपकों हल्का से दर्द भी महसूस होता है। आप कभी ना कभी तो इसके बारे में सोचते होंगे कि आखिर ऐसा क्या कारण होता है जिससे सुबह शरीर में अकड़न आ जाती है।

वैज्ञानिकों ने सुलझाई गुत्थी, शरीर में सुबह की अकड़न क्यों होती है

लेकिन अब ये आपकी चिंता का विषय नहीं रहा हाल ही में वैज्ञानिकों ने इसके बारे में अध्ययन कर इस बात का खुलासा किया है कि कैसे शरीर में सुबह के समय अकड़न आ जाती है। इस शोध के बाद यह जानकारी मिली है कि शरीर में अकड़न इसलिए नहीं आती क्योंकि हमारा शरीर लंबे समय तक एक ही अवस्था में रहता है।

वैज्ञानिकों ने सुलझाई गुत्थी, शरीर में सुबह की अकड़न क्यों होती है

बल्कि इस वजह से आती है क्यों​कि ये एक बायलॉजिकल प्रतिक्रिया होती है, जो हमारे शरीर की सूजन को दबाने की वजह से हमारे शरीर को महसूस होती है। इससे इस बात का पता चलता है कि जब हम एक ही अवस्था में सोते हुए काफी समय हो जाता है, तो हमारे शरीर में सूजन आ जाती है।

वैज्ञानिकों ने सुलझाई गुत्थी, शरीर में सुबह की अकड़न क्यों होती है

इसी सूजन को दबाने से हमारे शरीर में अकड़न के साथ हल्का दर्द महसूस होता हैं। हालांकि ये अकड़न और दर्द कुछ समय के लिए रहती है। इस अकड़न को समझने के लिए मैनचेस्टर यूनि​वर्सिटी के शोधकर्ताओं ने चूहों पर इसका शोध किया जिसमें चूहों के जोड़ों में कोलोजन का एक इंजेक्शन दिया गया।

वैज्ञानिकों ने सुलझाई गुत्थी, शरीर में सुबह की अकड़न क्यों होती है

​इसके बाद ये देखा गया कि चूहों में सूजन दिन में कितनी बार परिवर्तित होती है। इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि दिन के अलग—अलग समय में अगल प्रतिक्रिया रही।

वैज्ञानिकों ने सुबह की अकड़न को समझने के लिए एक शोध किया। जिसमें इस बात का खुलासा हुआ कि अकड़न शरीर के एक ही अवस्था में रहने के कारण नहीं होती है बल्कि ये एक बायलॉजिकल प्रतिक्रिया होती है जो हमारे शरीर की सूजन को दबाने की वजह से हमारे शरीर को महसूस होती है। वैज्ञानिकों ने सुलझाई गुत्थी, शरीर में सुबह की अकड़न क्यों होती है

Share this story