Samachar Nama
×

जाने क्या है पानी पीने का गलत समय और क्या हैं इसके नुकसान

जयपुर| पानी हमारे स्वास्थ के लिए हर तरह से लाभदायक है ये सोच कर लोग कई बार किसी भी समय पानी पी लेते हैं| वैसे तो पानी पीने का कोई वक़्त नहीं होता है पर कई बार कुछ समय पानी पीना हमारे शरीर में लाभ की जगह शायद कई तरह के नुक्सान भी पहुंचा सकता
जाने क्या है पानी पीने  का गलत समय और क्या हैं इसके नुकसान

जयपुर| पानी हमारे स्वास्थ के लिए हर तरह से लाभदायक है ये सोच कर लोग कई बार किसी भी समय पानी पी लेते हैं| वैसे तो पानी पीने का कोई वक़्त नहीं होता है पर कई बार कुछ समय पानी पीना हमारे शरीर में लाभ की जगह शायद कई तरह के नुक्सान भी पहुंचा सकता है| यहाँ समय का मतलब घडी के काँटों से नहीं बल्कि इससे है कि आप किस तरह की एक्टिविटी के बाद कब पानी पीते हैं और कितना पीते हैं| आइये जानते हैं क्या है पानी पीने का गलत वक़्त और क्या हैं इसके नुकसान|जाने क्या है पानी पीने  का गलत समय और क्या हैं इसके नुकसान

पानी पीते वक़्त बहुत सी ऐसी बातें हैं जिनका ध्यान देना बहुत ज़रूरी है जैसे की कई बार गर्मी और धूप से आने के बाद हम तुरंत पानी पी लेते हैं पर ऐसा बिलकुल नहीं करना चाहिए क्यूंकी इससे हमारे बॉडी टेम्प्रेचर को नैचुरली बदलने का वक़्त नहीं मिलता और हमारे इम्यून सिस्टम पर ज़्यादा भार पड़ने लगता है जिससे हमारा इम्यून सिस्टम बॉडी टेम्प्रेचर कण्ट्रोल नहीं कर पाता और इससे हमे सर्दी या ज़ुकाम जैसी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है| डॉक्टरों के मुताबिक़ किसी तरह की चोट लगने के तुरंत बाद भी हमें पानी नहीं पीना चाहिए|जाने क्या है पानी पीने  का गलत समय और क्या हैं इसके नुकसान

पानी पीने का सबसे ज़्यादा गलत समय खाना खाने के बाद का होता है| खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए ये जानने के बावजूद हम ये काम कर ही लेते हैं| हम सिर्फ ये जानते हैं कि खान खाने के तुरंत बाद पानी पीने से हमारे शरीर में गया खाना और फूलने लगता है जिससे हमारा शरीर मोटापे का शिकार हो जाता है पर कुछ लोग मोटापे की चिंता नहीं करते इसीलिए वो खाना खाने के तुरंत बाद या फिर खाना खाते वक़्त पानी पी लेते हैं| आपको बता दें की खाना खाते समय या खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना हमारे शरीर में ज़हर का काम कर सकता है|जाने क्या है पानी पीने  का गलत समय और क्या हैं इसके नुकसान

हम जो भी खाना खाते हैं वो हमारे अमाशय में जाता है और अमाशय में एक अग्नि प्रदीप्त होती है जो खाने को पचाने का काम करती है और उसी से हमारे पूरे शरीर को ऊर्जा मिलती है पर जब हम खाने के साथ तुरंत पानी पी लेते हैं तो ये अग्नि बुझ जाती है और हमारे शरीर में गया हुआ खाना पच नहीं पाता| जब हमारे शरीर में ऐसा खाना अधिक हो जाता है जो अपच है तो वो खाना हमारे शरीर में सड़ने लगता है और इस सड़े हुए खाने से हमारे शरीर में कई प्रकार के विष बनने लगते है| सड़े हुए खाने से जो सबसे पहला विष बनता है उसे यूरिक एसिड कहते है| यूरिक एसिड हमारे शरीर में धीरे धीरे जमा होने लगता है जिससे हमें जोड़ों में दर्द की शिकायत होने लगती है और इससे गठिया या अर्थराइटिस जैसी बीमारियां हो जाती हैं|जाने क्या है पानी पीने  का गलत समय और क्या हैं इसके नुकसान

खाने के सड़ने से एक और प्रकार का विष बनता है जिसे VLDL(very low density lipoprotive) कहते हैं| ये एक प्रकार का कोलेस्ट्रॉल होता है जिसका बढ़ना शरीर के लिए बहुत घातक होता है और इससे व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है| इसके साथ ही यह हमारे शरीर में ऐसे भी विष का निर्माण करता है जो ब्लड प्रेशर को बहुत अधिक बढ़ा सकता है| कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से शरीर को बहुत नुकसान होता है और इन विषों के कारण ही कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है| हमारे शरीर में खाना सड़ने से इसी प्रकार के 103 विष बनते हैं|जाने क्या है पानी पीने  का गलत समय और क्या हैं इसके नुकसान

सोचिये अगर इन्ही विषों का निर्माण हमारे शरीर में होता रहेगा तो हम कितनी ही बीमारियों से घिर सकते हैं| अगली बार जब आप खाने के साथ पानी पियें या फिर खाना खाने के तुरंत बाद पानी पियें तो यह ज़रूर याद रखें की आप अपने शरीर में कितने ही विषों का निर्माण करने वाले हैं और उससे आपके शरीर को कितने नुकसान पहुंचाने वाले हैं तो इसीलिए खाना खाने के कम से कम आधे घंटे बाद ही पानी पियें|

Share this story